Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jamshedpur-honoured-by-president-in-swachh-survekshan-2025-26

झारखंड: स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर का जलवा, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय समारोह में किया सम्मानित

Wed, 11 Nov 2026 09:55 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 09:55 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने शहर को सम्मान प्रदान किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
jamshedpur-honoured-by-president-in-swachh-survekshan-2025-26
राष्ट्रपति ने जमशेदपुर को किया राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, प्रभावी नगर प्रबंधन और नागरिक सहभागिता के दम पर जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शानदार प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर को राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर के 4,751 नगरीय निकायों ने हिस्सा लिया था। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 63 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


इस प्रतिष्ठित समारोह में जमशेदपुर को सम्मान मिलना शहर की स्वच्छता व्यवस्था और निरंतर प्रयासों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सम्मान समारोह में झारखंड की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, SUDA के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर (टाउन ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) रविंद्र कुमार सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


जमशेदपुर की इस उपलब्धि के पीछे स्वच्छता के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता, आधुनिक तकनीक, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी की अहम भूमिका रही है। शहर में घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, आधुनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) और जैविक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में झामुमो को बड़ा झटका: बरहेट के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

इसके अलावा आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल) केंद्रों की स्थापना तथा विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन प्रयासों से शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने में मदद मिली है। जमशेदपुर को मिला यह सम्मान केवल एक सर्वेक्षण में मिली सफलता नहीं, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और सतत शहर के निर्माण की दिशा में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि में सफाई कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों और जागरूक नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जमशेदपुर की यह सफलता स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन और जनभागीदारी की मिसाल पेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed