{"_id":"58d676644f1c1be6211a3c46","slug":"video-viral-border-home-guard-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर ड्यूटी लगाते हैं अफसर, वायरल हो रहे हैं कई जवानों के एेसे वीडिओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर ड्यूटी लगाते हैं अफसर, वायरल हो रहे हैं कई जवानों के एेसे वीडिओ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
बॉर्डर होम गार्ड पोकर राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बॉर्डर होमगार्ड के कई जवानों के वीडियो सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें जवान अपने अफसरों पर ड्यूटी लगाने के बदले रिश्वत मांगने का खुला आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं एक जवान ने तो खुली चेतावनी दी है कि यदि ये अत्याचार नहीं रोका गया, तो वह अपने साथियों से साथ आत्महत्या कर लेगा।
जानकारी के अनुसार इनमें से एक वीडियो क्लिप राजस्थान में सीमावर्ती जिले गंगानगर के घड़साना में तैनात बॉर्डर होम गार्ड के हवलदार पोकर राम का बताया जा रहा है। पोकर राम इस वीड़ियो में आरोप लगा रहा है कि वह 29 साल से ड्यूटी दे रहा है। लेकिन, कम्पनी में कुछ दलाल ऐसे हैं, जो जवानों से चौथ वसूली करते हैं और उनकी मनचाही जगहों पर ड्यूटी लगवाते है। जो जवान पैसा नहीं देता है, उसकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती। क्लिप में आरोप लगाया गया है कि ये पैसा अधिकारियों तक पहुंचता है।
आरोप है कि यहां ऐसे कई जवान हैं, जिनकी ड्यूटी लम्बे समय से नहीं लगाई गई। ऐसे में इन पर आश्रित परिवारों के सामने रोजी—रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस वीड़ियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया से भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यालय परिसर में आत्महत्या कर लेंगे।

बढ़ रही है रिश्वत की रकम
demo
- फोटो : file photo
वीडियो क्लिपिंग्स में आरोप लगाए गए हैं कि रिश्वत की रकम भी बढ़ रही है। कुछ साल पहले ड्यूटी लगवाने के एवज में दो हजार रुपए तक लिए जाते थे, लेकिन अब पांच—छह हजार रुपए की मांग होती है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस तरह के छह—सात वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें अलग—अलग होमगार्ड जवान अपने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम धड़साना को भी ज्ञापन दिया गया है।