फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Election 2022: Union Minister Nitin Gadkari replied on foundation stones of schemes even before elections?

UP Election 2022 : चुनाव से पहले ही क्यों करते हैं योजनाओं का शिलान्यास? पढ़िए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्या जवाब दिया

Thu, 06 Jan 2022 11:05 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची जारी कर दी है। जल्द ही चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग की तरफ से चुनावी रैलियों पर भी रोक लग सकती है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Union Minister Nitin Gadkari replied on foundation stones of schemes even before elections?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

विस्तार

चुनावी दौर में तमाम योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। फिर वह पंजाब में हो या उत्तर प्रदेश में। पांचों चुनावी राज्यों में ऐसी ही स्थिति है। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू में बेबाकी से जवाब दिया है। 
विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि चुनाव से पहले ही क्यों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'राजनीति में हम साधु संत नहीं हैं। ये बात जरूर है कि राजनीति में सिर्फ फायदा मिलना चाहिए इसके लिए सब काम नहीं करते हैं, पर ये भी सच है कि हम अच्छा काम करके दें ताकि लोग हमें फिर से वोट देकर और चुनकर सत्ता में वापस लाएं क्योंकि हम राजनीतिक पार्टी हैं।' 
विज्ञापन


मैं सिर्फ सपना दिखाने वाला नेता नहीं हूं
गडकरी ने कहा, 'मैं सिर्फ सपने दिखाने वाला नेता नहीं हूं। आज तक मैंने जितना भी सपना दिखाया है उसे पूरा करके दिखाया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने लोगों से कहा है कि यूपी में फिर से डबल इंजन वाली सरकार लाओ, 5 लाख करोड़ के काम करूंगा और यूपी में अमेरिका जैसी सड़कों को बनाकर दूंगा। रोड के मामले में यूपी को यूरोपीय मापदंड के समकक्ष पहुंचाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हुई
केंद्रीय मंत्री ने पुरानी सरकार पर भी निशाना साधा। बोले, 'एक समय में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या कानून और व्यवस्था थी। बीते पांच सालों में कानून व्यवस्था को लेकर बहुत काम हुआ है और निश्चित रूप से सीएम योगी ने इसे बदलकर दिखाया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed