फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Election 2022 Twitter and Politics Most Active Leader on Twitter Mayawati Akhilesh CM Yogi and Priyanka Gandhi

ट्विटर और राजनीति : सीएम योगी, मायावती, अखिलेश और प्रियंका किसे करते हैं फॉलो? सबसे ज्यादा एक्टिव नेता कौन?

Sat, 08 Jan 2022 12:32 PM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:32 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का एलान आज हो सकता है।  राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेता गली-गली घूम रहे हैं। बड़ी हस्तियां रैलियों में मशगूल हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Twitter and Politics Most Active Leader on Twitter Mayawati Akhilesh CM Yogi and Priyanka Gandhi
पॉलिटिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का एलान आज हो सकता है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल दो तरह से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। पहला- रैली, सभा और जनसंपर्क के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। दूसरा- बड़ा हथियार सोशल मीडिया बना हुआ है। फिर क्या भाजपा और क्या बसपा, हर दल ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए लंबी-चौड़ी टीम बना ली है। इस रिपोर्ट में हम आपको समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चार बड़े चेहरों के ट्विटर अकाउंट के बारे में बताएंगे। यह भी बताएंगे कि उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
विज्ञापन


 

योगी आदित्यनाथ के 1.66 करोड़ फॉलोअर

UP Election 2022 Twitter and Politics Most Active Leader on Twitter Mayawati Akhilesh CM Yogi and Priyanka Gandhi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। तब से अब तक उनके 1.66 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं। सीएम योगी ने 50 लोगों को फॉलो किया है। अकाउंट बनाने के बाद से अब तक सीएम योगी ने 14 हजार 600 ट्विट किए हैं। 

50 लोगों को फॉलो करते हैं योगी 
योगी जिन 50 लोगों को फॉलो करते हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं।  

इसके साथ ही भाजपा से जुड़े ऑफिशियल अकाउंट भी योगी फॉलो करते हैं। इनमें भाजपा का ऑफिशियल हैंडल, यूपी भाजपा, यूपी सरकार, आरएसएस, पीएमओ इंडिया, बीजेपी लाइव, सीएम ऑफिस यूपी, ऑफिस ऑफ अमित शाह, नमामी गंगे और मेक इन इंडिया के ट्विटर अकाउंट शामिल हैं। 

उत्तर प्रदेश के नेताओं में सीएम योगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, श्रीकांत शर्मा, सुनील बंसल, सुरेश कुमार खन्ना, सुरेश राणा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी, जनरल विजय कुमार सिंह को फॉलो करते हैं। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, राधा मोहन सिंह, बीएल संतोष, सांसद विनोद सोनकर, सैयद शहनवाज हुसैन, अनुपमा जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, सुरेश प्रभु, उमा भारती, डॉ. रमन सिंह, मनोहर पर्रिकर मेमोरियल और दिवंगत नेता अरुण जेटली, सुषमा स्वराज का अकाउंट भी फॉलो करते हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने 24 लोगों को फॉलो किया

UP Election 2022 Twitter and Politics Most Active Leader on Twitter Mayawati Akhilesh CM Yogi and Priyanka Gandhi
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2009 से ट्विटर पर हैं। अब तक उन्होंने 24 लोगों को फॉलो किया है, जबकि 1.53 करोड़ लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। 

जिन लोगों को अखिलेश यादव ने फॉलो किया है, उनमें उनके चाचा और सपा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थम्बर्ग, इतिहासकार विलियम डलराइम्पल, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी के प्रवक्ता, भारतीय वायुसेना, ऑस्ट्रेलिया की सांसद जोडी मैके, अभिनेत्री विद्या बालन, एआर रहमान, दलाई लामा, सीएम ऑफिस यूपी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ट्विटर वेरीफाइड, पत्रकार भूपेंद्र चौबे, पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, पत्रकार बरखा दत्त, अमिताभ बच्चन समेत पांच न्यूज वेबसाइट के ट्विटर हैंडल शामिल हैं। 2009 से लेकर अब तक अखिलेश यादव ने 4881 ट्विट किए हैं।   
विज्ञापन

केवल एक ट्विटर अकाउंट फॉलो करती हैं मायावती 

UP Election 2022 Twitter and Politics Most Active Leader on Twitter Mayawati Akhilesh CM Yogi and Priyanka Gandhi
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हमेशा से सोशल मीडिया से दूर रहीं। हालांकि, 2012 और फिर 2017 में मिली हार के बाद उन्होंने भी सोशल मीडिया पर दस्तक दे दी। अक्टूबर 2018 में उन्होंने अपना अकाउंट बनाया। तब से लेकर अब तक उनके 23 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं, मायावती ने केवल एक अकाउंट को फॉलो किया है और वह ट्विटर सपोर्ट का है। तीन जनवरी तक मायावती ने 1249 ट्विट किए हैं। 

प्रियंका गांधी ने 191 लोगों को फॉलो किया

UP Election 2022 Twitter and Politics Most Active Leader on Twitter Mayawati Akhilesh CM Yogi and Priyanka Gandhi
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने फरवरी 2019 में ट्विटर अकाउंट बनाया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 1820 ट्विट किए हैं। प्रियंका ने 191 लोगों को फॉलो किया है। उनके 43 लाख फॉलोअर हैं।

प्रियंका ने जिन लोगों को फॉलो किया है उनमें राहुल गांधी, राहुल गांधी वायनाड, सचिन पायलट, श्रीनिवास बीवी, इमरान प्रतापगढ़ी, यूथ कांग्रेस, रणदीप सुरजेवाला, सुप्रिया श्रीनेत, हार्दिक पटेल, पवन खेड़ा, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, प्रो. गौरव वल्लभ, डॉ. रागिनी नायक, रोहन गुप्ता, पी चिदंबरम, कमलनाथ, स्वरा भास्कर, सत्यनारायण पटेल, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो. वर्षा एकनाथ गायकवाड, एसएम चनु, लालजी देसाई, कुमारी शैलजा, संदीप सिंह, शिवनारायण सिंह, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, नदीम जावेद, के सुधाकरन, विश्व विजय सिंह, शहनवाज आलम, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, संजय कपूर, बीपी सिंह, बाजीराव खडे, आशीष कुमार सिंह, पंखुड़ी पाठक, तेंजिंग लम्सुंग, अरविंद गुनासकर, अजय माकन, शशि थरूर, सैम पित्रोदा, मीरा कुमार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रुचिरा चतुर्वेदी, प्रणव झा, सिद्धार्थ भाटिया, अखिलेश पी सिंह, प्रतीक सिन्हा, जितेंद्र सिंह अलवर, मनीष चत्रार्थ शामिल हैं।  

अमेरिका के राष्ट्रपति को भी फॉलो करती हैं प्रियंका
प्रियंका दूसरी पार्टी के नेताओं, अभिनेता, खिलाड़ी और पत्रकारों के अकाउंट भी फॉलो करती हैं। इनमें लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, वीरेंद्र चौधरी, ओलिंपिक खिलाड़ी लवलिना, नीरज चोपड़ा, जिल बाइडेन, पूजा भट्ट, जैकनिडा आर्डन, प्रेसिडेंट बाइडेन, जो बाइडेन, कमला हैरिस, दिया मिर्जा, शबाना आजमी, रविश कुमार, राघव बहल, डॉ. एसवाई कुरैशी, एन राम, पुण्य प्रसून वाजपेयी, मृणाल पांडे जैसे अकाउंट शामिल हैं।

कांग्रेस से जुड़े कई अकाउंट्स को फॉलो करती हैं प्रियंका
प्रियंका कांग्रेस से जुड़े कई अकाउंट्स को भी फॉलो करती हैं। इनमें कांग्रेस का आधिकारिक हैंडल,  यूपी कांग्रेस, एमपी कांग्रेस, यूपी वेस्ट यूथ कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस, किसान कांग्रेस, राजस्थान पीसीसी, यूपी कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, डब्ल्यू डब्ल्यूएफ, असम कांग्रेस, हरियाणा कांग्रेस, महाराष्ट्र कांग्रेस, पश्चिम बंगाल कांग्रेस, कर्नाटक कांग्रेस, आरजीएमवीपी, गुजरात कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed