फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Vidhan Sabha Seat Aadhi Aabadi Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : सत्ता के संग्राम में आधी आबादी ने खुलकर रखी अपनी बात, पढ़िए गाजियाबाद की महिलाओं ने चुनाव पर क्या बोला?

Thu, 11 Nov 2021 12:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 11 Nov 2021 12:36 PM IST
सार

गाजियाबाद की महिलाएं इस बार चुनाव को लेकर क्या सोच रही हैं? उनके मुद्दे क्या हैं?  ये जानने के लिए अमर उजाला का विशेष चुनावी रथ गाजियाबाद के 'राजनगर सेक्टर- 3 पार्क' पहुंचा। यहां महिलाओं ने कई मुद्दों पर खुलकर  चुनावों पर चर्चा की। पढ़िए गाजियाबाद की महिलाओं का क्या है मूड ?

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Vidhan Sabha Seat Aadhi Aabadi Coverage News Updates In Hindi
गाजियाबाद के 'राजनगर सेक्टर- 3 स्थित पार्क में अपनी बात रखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल वोटर्स की संख्या करीब 25 लाख है। इनमें 11 लाख मतदाता महिलाएं हैं। पांचों सीट में केवल एक पर महिला विधायक हैं, जबकि चार अन्य पुरुष विधायक हैं। ऐसे में गाजियाबाद की महिलाएं इस बार चुनाव को लेकर क्या सोच रही हैं? उनके मुद्दे क्या हैं?  ये जानने के लिए अमर उजाला का विशेष चुनावी रथ गाजियाबाद के 'राजनगर सेक्टर- 3 पार्क' पहुंचा। यहां महिलाओं ने कई मुद्दों पर खुलकर  चुनावों पर चर्चा की। पढ़िए गाजियाबाद की महिलाओं का क्या है मूड ?
विज्ञापन


महिलाओं के शिक्षा और सुरक्षा पर सवाल
गाजियाबाद की वंदना चौधरी ने महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। कहा कि पहले के मुकाबले अपराध कम हुए हैं, लेकिन महिलाएं अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। ज्यादातर महिलाओं ने कहा कि पहले के मुकाबले महिलाओं की सुरक्षा बेहतर हुई है, लेकिन अभी भी काम करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि छिनैती और लूट की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं करती है। महिला हेल्पलाइन पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। मेघना बंसल ने कहा कि देश में आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन शिक्षा की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। गर्ल्स के लिए विशेष डिग्री कॉलेज खुलने चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चुनाव में गाजियाबाद के लोगों का क्या मूड है? पढ़िए पूरी खबर

विकास पर क्या बोलीं महिलाएं ?

UP Assembly Election 2022 Ghaziabad Vidhan Sabha Seat Aadhi Aabadi Coverage News Updates In Hindi
अमर उजाला 'सत्ता के संग्राम' कार्यक्रम में चुनाव पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
इमारतें खूब बन रहीं, उन्हें ऑथराइज्ड करना चाहिए
महिलाओं ने कहा कि शहरी इलाकों में बड़े पैमाने पर इमारतें और कॉलोनियां बनी हैं, लेकिन उसे ऑथराइज्ड नहीं किया गया है। सरकार को इसपर फोकस करना चाहिए। महिलाओं ने महंगाई और मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। कहा कि कॉलोनियों में भी मेडिकल की सुविधाएं होनी चाहिए। 

छात्रा ने उठाया स्कॉलरशिप का मुद्दा ?
परास्नातक की पढ़ाई कर रही छात्रा ओनिका विल्सन ने स्कॉलरशिप का मुद्दा उठाया। कहा कि सभी वर्ग के छात्र और छात्राओं को सामान रूप से स्कॉलरशिप मिलनी चाहिए। छात्राओं के लिए विशेष उच्च शिक्षण संस्थान बनने चाहिए। सभी को सस्ता शिक्षा का अवसर मिले इसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। 

महिलाओं ने और क्या कहा?
  • महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस करना चाहिए। हम सभी अभी असुरक्षित महसूस करते हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले इसमें काफी सुधार हुआ है।
  • महंगाई पर काबू आना चाहिए। 
  • महिलाओं के लिए विशेष डिग्री कॉलेज होना चाहिए। 
  • मेडिकल सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। 
  • सरकारी योजनाओं का सही तरह से कृयान्वयक होना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed