फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Union Minister Nitin Gadkari warned Pakistan that it must stop spreading terrorism in India

भारत में आतंक फैलाना बंद करे पाक वरना पानी की एक-एक बूंद को तरसेगा : गडकरी

Fri, 22 Feb 2019 10:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 22 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari warned Pakistan that it must stop spreading terrorism in India

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दोहराया कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन और आतंकवादियों को भारत भेजने का काम जारी रखा तो भारत से पाकिस्तान की नदियों में एक बूंद पानी नहीं आएगा। पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गडकरी ने जबलपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा, ‘अगर तुम आतंकवाद और आतंकवादियों को समर्थन करना और आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने का काम करोगे तो एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं आएगा ये याद रखना।’

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि आतंरिक और बाहरी सुरक्षा के बारे में हम कोई समझौता नहीं करेंगे। पाकिस्तान को तीन बार में पता चला कि लड़ाई में वह हिंदुस्तान को नहीं हरा सकता तो पाकिस्तान ने आतंकवाद और आतंकवादियों को भेजकर एक ‘प्राक्सी वॉर’ शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, 'इमरान खान (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) जरूर बोलते हैं कि हमारा इस हमले से कोई संबंध नहीं है तो जो आतंकवादी आते हैं और जिनकों हम पकड़ते हैं, वे पाकिस्तान के ही नागरिक होते हैं। उनके पास मोबाइल फोन हैं। पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा दिए गए औजार हैं और इतना होने के बाद भी पाकिस्तान झूठ बोलता है।’
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक करार हुआ था। इंडस ट्रीटी के नाम से वह प्रसिद्ध है। भारत और पाकिस्तान के बीच छह नदियां थीं। तीन नदियां पाकिस्तान को मिली और तीन भारत को मिलीं और हमारे अधिकार का जो पानी था वो भी पाकिस्तान में जा रहा था। गडकरी ने कहा, ‘हमने निर्णय किया और कैबिनेट ने स्वीकार किया। हम तीन प्रोजेक्ट बना रहे हैं जो हमारे अधिकार का पानी है, उसको रोक कर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को देने का काम हम करने जा रहे हैं और जो बाकी तीन नदियां पाकिस्तान में जाती हैं, झेलम, चिनाब हैं वे भी हमारे भारत से जाती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मैत्री व सैहार्द्र दोनों देशों के सहयोग से होता है

उन्होने कहा कि उस करार में लिखा है कि दोनों देशों में प्रेम, सौहार्द्र, सहयोग और भाईचारा बढ़े। पर आज जब हम सोचते हैं तो कहां गया सौहार्द, कहां गयी मैत्री। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘याद रखना अगर तुम आतंकवाद और आतंकवादियों को समर्थन करना और आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने का काम करोगे तो एक बूंद पानी पाकिस्तान को नहीं आएगा। ये याद रखना। मैत्री, सहयोग और सौहार्द दोनों के सहयोग से होता है।’ 

इससे पहले उन्होंने जबलपुर शहर के पश्चिमी हिस्से में लगने वाले यातायात जाम से निजात दिलाने के लिये 758.54 रुपये की लागत से बनाए जा रहे 5.90 किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया। यह फ्लाई ओवर दमोह-नाका-रानीताल-मदन महल चौक से मेडिकल कॉलेज रोड तक बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed