{"_id":"5c858304bdec22145d3826e7","slug":"trinamool-congress-expressed-dissatisfaction-over-voting-in-seven-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंग्राम 2019: तृणमूल कांग्रेस ने सात चरणों में मतदान पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंग्राम 2019: तृणमूल कांग्रेस ने सात चरणों में मतदान पर जताई नाराजगी
Mon, 11 Mar 2019 03:05 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में सात चरणों में मतदान कराये जाने के चुनाव आयोग के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि चुनावों के लंबा खिंचने से आम लोगों पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने रमजान के महीने में चुनावों के आयोजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव पांच या सात या फिर 14 चरण में हों इससे फर्क नहीं पड़ता है। लोगों के दिलों में ममता बनर्जी के लिए खास जगह है। चुनावों के लंबा खिंचने से लोगों पर बेवजह दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
चुनावों का निष्पक्ष होना जरूरी : वाममोर्चा
वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि चुनाव कितने चरण में होंगे। बंगाल में इन चुनावों का निष्पक्ष होना सबसे जरूरी है। यदि चुनाव आयोग ऐसा सुनिश्चित कर सके तो बंगाल में लोकतंत्र की बहाली की लड़ाई को बढ़ावा मिलेगा। वाममोर्चा 13 मार्च को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा।
विज्ञापन