फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sushant Singh has started committing suicide due to the death of Disha, party video surfaced

दिशा की मौत से जुड़ने लगे हैं सुशांत सिंह आत्महत्या के तार, सामने आया पार्टी का वीडियो

Sat, 08 Aug 2020 07:14 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Aug 2020 07:14 PM IST
सार

शनिवार को सामने आए इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दिशा की मौत से एक घंटे पहले का है। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं...

विज्ञापन
Sushant Singh has started committing suicide due to the death of Disha, party video surfaced
Disha Salian and Sushant Singh - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की गुत्थी उलझती चली जा रही है। काफी समय से सुशांत की मौत को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। अब दिशा की मौत से कुछ समय पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सुशांत की आत्महत्या के तार दिशा की मौत से जुड़ने का शक यकीन में बदल सकता है।

विज्ञापन


शनिवार को सामने आए इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दिशा की मौत से एक घंटे पहले का है। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। वहीं, दिशा की मां वसंती ने भी स्वीकार किया है कि दिशा मौत से पहले अपने मंगेतर के साथ एक दोस्त के घर पर छोटे से गेट-टु-गेदर में गई थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिशा ने यह वीडियो 8 जून की रात 11 बजकर 48 मिनट पर अपने दोस्त को भेजा था। उसके एक घंटे के बाद दिशा ने आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उनका मंगेतर रोहन है और इस पार्टी में दिशा काफी खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बिहार पुलिस का यह आरोप जांच का विषय है कि आखिरकार, खुशहाल दिशा ने अचानक कैसे आत्महत्या कर सकती है। लेकिन दिशा की मां वसंती सालियान का कहना है कि मीडिया में जो भी चर्चाएं हो रही हैं, उसमें सचाई कम अफवाह ज्यादा है।

पार्टी में छह लोग शामिल थे

इस पार्टी में दिशा उनके मंगेतर रोहन के अलावा कुल छह लोग शामिल थे। पता चला है कि मलाड की मालवणी पुलिस ने इन सभी के बयान दर्ज किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिशा पार्टी में काफी नशे में थीं और डिप्रेस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को बेडरूम में बंद कर दिया और कुछ देर बाद वह 14वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। दोस्तों ने यह भी बताया कि बिल्डिंग से गिरने के बाद दिशा जिंदा थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई।

सवालों के घेरे में मुंबई पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का आठ जून को मुंबई में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मृत्यु हो गई थी। उसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। इन दोनों ही मामलों को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके चलते मुंबई पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। दिशा के निधन के 57 दिन बाद मलाड की मालवणी पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर लोगों से उनसे जुड़ी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed