{"_id":"5867b8ed4f1c1b132ceedc78","slug":"student-commits-suicide-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
कोचिंग छात्र की आत्महत्या की बुरी खबर के साथ कोचिंग नगरी कोटा का वर्ष 2016 का अखिरी दिन बीता। कोटा में इस वर्ष डेढ़ दर्जन कोचिंग छात्रों ने अत्महत्याएं की। पुलिस के अनुसार कुन्हाड़ी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिहार के बेगूसराय निवासी नितिन कुमार कोटा में रहकर पीएमटी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
मकान मालिक ने शनिवार सुबह नितिन के कमरे का काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांका, तो उसे फंदे पर लटका पाया।
मकान मालिक ने ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के आने के बाद छात्र को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।