{"_id":"5fec2ea70a004006d211e558","slug":"sonal-sharma-a-milkman-daughter-is-set-to-become-judge-in-her-first-attempt-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनल ने गोशाला में रहकर की पढ़ाई, पहले ही प्रयास में जज बनीं राजस्थान की ये बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनल ने गोशाला में रहकर की पढ़ाई, पहले ही प्रयास में जज बनीं राजस्थान की ये बिटिया
Wed, 30 Dec 2020 01:09 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
सोनल शर्मा
- फोटो : social media
राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले दूधवाले के एक बेटी ने एक ऐसा कमाल का काम कर डाला है, जिसके बाद वो सभी बेटियों के लिए मिसाल बन जाएगी। उदयपुर की रहने वाली सोनल शर्मा ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली है।
विज्ञापन
सोनल शर्मा अब जज बनने के लिए तैयार है और साल 2018 में सोनल ने यह परीक्षा दी थी। सोनल शर्मा की उम्र 26 साल है और उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई गोशाला में रहकर की है। इसके बावजूद सोनल शर्मा ने बीए, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं प्रथम श्रेणी से पास की हैं।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के सेशन कोर्ट में सोनल शर्मा को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इन परीक्षाओं के परिणाम पिछले साल दिसंबर में ही निकल गए थे लेकिन सोनल शर्मा का नाम वेटिंग लिस्ट में था। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जनरल कट ऑफ लिस्ट में एक नंबर से रह गई थी।
विज्ञापन
जब एक चयनित उम्मीदवार ने इस सेवा में आगे ना बढ़ने का फैसला किया, तब सोनल शर्मा को ये अवसर मिला। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से सोनल शर्मा अपनी पढ़ाई के लिए ट्यूशंस और पढ़ने की सामग्री भी नहीं ले पाती थी। सोनल साइकिल से अपने कॉलेज तक जाती और लाइब्रेरी में पढ़ाई किया करती।
सोनल ने बताया कि कभी-कभी कॉलेज जाते समय में मेरी चप्पल गोबर में सनी हुई होती थी, मुझे अपने क्लासमेट्स को ये बताने में शर्म आती थी कि मैं इस दूधवाले की बेटी हूं लेकिन आज मुझे इस बात पर गर्व होता है।