फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sick Lalu Yadav taken from RIMS for medical test

बीमार लालू यादव को परीक्षण के लिए रिम्स से ले जाया गया, मां के साथ रांची रवाना हुए दोनों बेटे

Fri, 22 Jan 2021 04:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sick Lalu Yadav taken from RIMS for medical test
lalu prasad yadav

झारखंड के रांची स्थित रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव को शुक्रवार को उनके चिकित्सा परीक्षण के लिए अन्यत्र ले जाया गया। यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।  बता दें, लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमार होने के कारण बीते कई महीनों से रिम्स में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


सांस लेने में समस्या की मिली सूचना : तेजस्वी
इधर, तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि कल (गुरुवार) शाम को खबर मिली की लालू जी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। हम माता और भाई के साथ रांची जा रहे हैं, हमने उनसे मिलने की विशेष अनुमति मांगी है। उनके फेफड़ों में पानी भरने की सूचना मिली है, टेस्ट कराया जा रहा है। निमोनिया पाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रांची रवाना होने से पहले नीतीश पर बरसे तेजस्वी और तेज प्रताप
पिता लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने की सूचना पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपनी माता राबड़ी देवी के साथ रांची के लिए रवाना हुए। हालांकि रवाना होने से पहले लालू के इन दोनों लालों ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। 





तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, सरकार के लोग शराब बिकवाते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं। हिम्मत है तो गिरफ्तार करो।


उधर, तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो सच्चाई है उसे तो हम रखेंगे। नीतीश कुमार जी को जो उखाड़ना है उखाड़ लें, वो क्या उखाड़ेंगे। हम जेल से नहीं डरते हैं। हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed