फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saptakranti left narrowly, train came amidst repair of track

बाल-बाल बची सप्तक्रांति: ट्रैक की मरम्मत के बीच आ गई ट्रेन, खंभे छोड़कर भागे श्रमिक, पढ़ें कैसे रुकी गाड़ी

Fri, 21 Oct 2022 03:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 21 Oct 2022 03:24 PM IST
सार

ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घटनास्थल पर चंद सेकंड में पहुंचने वाली थी, लेकिन उसके ड्राइवर की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। मजदूर तो भाग खड़े हुए थे, लेकिन यदि तेज रफ्तार ट्रैक के नीचे बिछाए जाने वाले खंभों पर चढ़ जाती तो भयानक हादसा हो जाता।

विज्ञापन
Saptakranti left narrowly, train came amidst repair of track
railway track

विस्तार

बिहार में आज दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। पूर्वी चंपारण जिले में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी वहां काम कर रहे दर्जनों मजदूरों को ट्रेन की आवाज सुनाई दी। वे फौरन खंभे ट्रैक पर पटककर भाग खड़े हुए। उधर, ट्रैक पर खंभे देख ट्रेन ड्राइवर के हाथ पैर फूल गए। उसने बिना किसी हड़बड़ी के तुरंत इमर्जेंसी ब्रेक लगाया और कुछ ही दूरी पर ट्रेन रोक दी। 

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार को मुजफ्फरपुर-गोरखपुर मुख्य लाइन पर एक हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर हुई। यह हॉल्ट स्टेशन पूर्वी चंपारण जिले के कुंवरपुर में है। यहां रेलवे पटरियों के रखरखाव व मरम्मत का काम चल रहा है। दर्जनों श्रमिक इस काम में जुटे थे। इसी बीच उन्हें ट्रेन की आवाज आई। यह ट्रेन दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस थी। 
विज्ञापन


चंद सेकंड का रहा फासला...
ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घटनास्थल पर चंद सेकंड में पहुंचने वाली थी, लेकिन उसके ड्राइवर की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। मजदूर तो भाग खड़े हुए थे, लेकिन यदि तेज रफ्तार ट्रैक के नीचे बिछाए जाने वाले खंभों पर चढ़ जाती तो भयानक हादसा हो जाता। कई बोगियों पटरी से उतर जातीं और बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर की सूझबूझ काम आई और उसने आपात ब्रेक लगाकर कुछ मीटर की दूरी पर ट्रेन रोक दी। जोरदार ब्रेक लगने के कारण ट्रेन यात्रियों को झटका लगा। कई यात्री किसी हादसे के डर से डिब्बों से कूद गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed