फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Salt shortage rumour in Western UP

300 रुपये किलो तक नमक बिकने की अफवाह, लूट ले गए दुकान, लाठीचार्ज

Fri, 11 Nov 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Fri, 11 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Salt shortage rumour in Western UP
salt
नमक खत्म होने की अफवाह फैलते ही शहरवासी नमक खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक लोगों ने नमक की खरीददारी की। जैसे जैसे लोग एक दूसरे को फोन कर नमक खत्म होने देने में लगे तो नमक का भाव आसमान छूता रहा। कहीं दुकान लूटने की कोशिश की तो कहीं भीड़ ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए नमक की बोरी और थैले लूट लिये। रात में पुलिस को कई स्थानों पर भीड़ पर लाठी बरसारकर मामला शांत करना पड़ा। नमक के अलावा चीनी सहित खानपान की अन्य चीजों के भाव बढ़ने की अफवाह से भी देररात तक हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

 सूचना से हैरान लोग मीडिया के दफ्तर में भी जानकारी के लिए फोन करते रहे। रात को उमड़ी भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा। व्यापारियों ने नमक खत्म होने की उड़ाई गई अफवाह की जानकारी से इंकार किया।  शाम को छह बजे नमक खत्म होने की अफवाह फैलते ही केसरगंज मंडी में नमक लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी के आसपास की कालानियों मकबरा डिग्गी, जली कोठी, मछेरान, पूर्वा महावीर, घंटाघर, कोटला आदि के लोगों की भीड़ नमक लेेने उमड़ पड़े। लोगों ने जरूरत से कहीं ज्यादा नमक की खरीददारी कर डाली। लोगों ने 250 से 300 रुपये तक नमक खरीदने की बात कही। देखते ही देखते यह अफवाह पूरे शहर और देहात में आग की तरह फैल गई। लोग सदर मंडी, कोटला मंडी, शास्त्रीनगर सेंट्रल माकेर्ट में 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नमक बिका। देहात में 250 और अम्हेड़ा में 150 रुपये के हिसाब से आठ बजे तक बिक्री हुई। उसके बाद दुकानों से नमक खत्म हो गया। सदर में दुकान बंद करने पर भीड़ ने हंगामा किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लिसाड़ीगेट के श्यामननगर और समर गार्डन ने लोगों ने एक एक किलो की थैली और बोरे लूट लिए। अब्दुल्लापुर के अलावा कंकरखेड़ा और परतापुर में भी नमक 250 रुपये तक बिका। नमक खत्म होने की अफवाह से रात में ऐसा हड़कंप मच गया कि या तो दुकानें बंद हो गई या फिर पुलिस को पहुंचना पड़ा। खैर नगर पहुंची पुलिस ने लोगों को नमक ले जाते देखा तो उनसे इसका कारण पूछा। उन्होंने बताया कि नमक खत्म हो गया है, इसलिए लेकर जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को फटकारते हुए दुकानदार को भी हड़काया ओर दुकान को बंद करा दिया। 
विज्ञापन

किठौर में कई एक दर्जन दुकानों पर नमक लूट:
किठौर में रात में हापुड स्टैंड पर अनिल गर्ग की दुकान के बाहर 450 कटट्े लूट लिए। दुकानदार के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए जबरन नमक लेकर भागते रहे। इसके अलावा एक दर्जन दुकानों क बाहर रखे नमक के कट्टे भीड़ जबरन उठाकर ले गई। रात में किठौर व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेशचंद गोयल और उपाध्यक्ष अनिल कुमार रस्तौगी व महामंत्री ने रात में किठौर थाने में तहरीर दी है। रात में व्यापारियों ने दुकानों की सुरक्षा के लिए थाने में हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 रुपये किलो में उड़ी चीनी की अफवाह:
नमक की अफवाहों से जहां रात तक मारामारी रही। वहीं रात के दस बजे चीनी के भाव 200 रुपये प्रति किलो की अफवाह मची तो दुकानदारों की सांसे थम गई। लोग चीनी को लेकर दुकानों पर पहुंचे। पूरे जिले में अफवाह फैली कि चीनी की बिक्री बंद कर दी गई, जिसको लेकर लोग देररात्रि तक परेशान रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed