वीडियो: भाजपा विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, सरेराह शख्स को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि सत्ता के मद में चूर नेता हों या नेता के रिश्तेदार अक्सर आम नागरिक को कुछ समझते ही नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बांसवाड़ा में सामने आया है जहां भाजपा विधायक धन सिंह के बेटे की गुंडागर्दी सरेआम देखने को मिली है। विधायक के बेटे राजा ने एक शख्स की कथित तौर पर सिर्फ इस लिए पीट दिया क्योंकि शख्स ने उसकी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया।
मामला विद्युत कॉलोनी का बताया जा रहा है। एक वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि भाजपा विधायक धन सिंह का बेटा राजा शख्स की गाड़ी को ओवरटेक करता है और रास्ता ब्लॉक कर देता है। इसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से उतरता है और ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स की गाड़ी का गेट खोलकर उसे पीटना शुरू कर देता है। शख्स गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास करता है। इस बीच विधायक के बेटे के अन्य सहयोगी भी आ जाते हैं और वे भी शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं। यही नहीं, विधायक के बेटे के सहयोगी शख्स की गाड़ी को भी तोड़ते दिख रहे हैं और पत्थर फेंक रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी विधायक और बिहार सरकार में मंत्री सुरेश शर्मा पर भी पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट का आरोप लगा था।
#Rajasthan: Banswara BJP MLA Dhan Singh Rawat's son Raja, thrash a man after he (man) allegedly did not let his (Raja's) vehicle pass in Banswara's Vidyut Colony. He overtakes the man's car, blocks the way & thrashes him! You Vote for this? (June 1, 2018) pic.twitter.com/wLqQ7TQA3h
विज्ञापन विज्ञापन— Irony Of India (@IronyOfIndia_) 30 June 2018