राष्ट्रगान को बताया इस्लाम विरोधी, जबरन पढ़ाई कुरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में राष्ट्रगान 'जन गण मन' के अपमान का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के निजी स्कूल में राष्ट्रगान को इस्लाम विरोधी बताया गया है साथ ही उसके गायन पर भी रोक लगाई गई है।
TOI में छपी खबर के मुताबिक बाड़मेर जिले के मोलाना वलि मोहम्मद स्कूल में बच्चों को जबरन कुरान पढ़ने के लिए भी मजबूर किया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने जांच के लिए एक टीम को स्कूल भेजा और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर रहे बच्चों से पूछताछ की।
हालांकि स्कूल प्रशासन ने इन आरोपों को गलत बताया है। हेडमास्टर मोहम्मद सिराज का कहना है कि जांच टीम को पिछले स्वतंत्रता समारोह की तस्वीरें भी जांच टीम को सौंपी गई हैं।
जबरन पढ़ाई गई कुरान
स्कूल में करीब 250 छात्र हैं जिनमें से 30 हिंदू परिवारों से आते हैं। स्कूल के टीचर जेबा का कहना है कि सिर्फ मुस्लिम बच्चों को ही कुरान की क्लास दी जाती है और जिसके लिए स्कूल के बाद अलग से समय दिया जाता है।
इससे पहले भी यूपी के इलाहाबाद में एक निजी स्कूल ने राष्ट्रगान, वंदे मातरम और सरस्वती वंदना पर बैन लगा दिया था। राष्ट्रगान के बैन पर विरोध जताते हुए 8 टीचरों ने इस्तीफा दे दिया था।
स्कूल प्रशासन ने मुस्लिम अभिवाहकों की वजह से किए गए दबाव को बैन का कारण बताया था।