फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan records 96 more cases of coronavirus, total now 796

राजस्थान में कोरोना के 96 नए मामले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 796 हुई

Sun, 12 Apr 2020 04:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Apr 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan records 96 more cases of coronavirus, total now 796
मरीज की जांच करते डॉक्टर - फोटो : PTI

राजस्थान में रविवार को कोरोना संक्रमण के 96 और मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 796 हो गई है। राज्य में अब तक नौ लोगो की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के 11 जिलों में आज 96 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 796 हो गई है। 
विज्ञापन


रविवार को सामने आए नए मामलों में 35 जयपुर में, 11 टोंक में, 7 कोटा में, 5 नागौर में, 8 जोधपुर में, एक जैसलमेर में, आठ बीकानेर में, एक चूरू में, 15 बांसवाड़ा में, दो हनुमानगढ़ में, ईरान से जोधपुर लाए गए लोगों में से दो में और सीकर में एक मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 52 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के हेल्थ सेंटर में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 336 मामले सामने आ चुके हैं। 


राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी है और राज्य के 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू है। संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए युद्ध स्तर पर सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed