{"_id":"5beba134bdec22693e5a4ab1","slug":"rajasthan-6-people-killed-and-4-injured-in-collision-between-a-car-and-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक वैन और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गये। थानाधिकारी प्रदीप चारण ने बताया कि धर्मास-रीडी गांव के बीच बीकानेर जा रही एक वैन की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में वैन सवार मोहम्मद हनीफ (70), उनकी पत्नी हाफिजा बानो (68), पुत्र मोहम्मद अली (48), पुत्री राजू बानो (50), दोहिता तोशीफ (6) और एक अन्य रिश्तेदार राजू उर्फ फिरोज (27) की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
चारण ने बताया कि चारों घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग बीमार मोहम्मद हनीफ को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जा रहे थे। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन