{"_id":"61cb464db953d65cc356ad32","slug":"rahul-gandhi-says-hindus-who-face-challenges-boldly-followers-of-hindutva-runs-away-from-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का पीएम पर निशाना: चीन सीमा विवाद को लेकर बोले- मनमोहन सिंह होते तो इस्तीफा दे देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल का पीएम पर निशाना: चीन सीमा विवाद को लेकर बोले- मनमोहन सिंह होते तो इस्तीफा दे देते
Wed, 29 Dec 2021 02:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:09 AM IST
सार
राहुल गांधी ने कहा कि जो हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे किसी के भी सामने झुकते हैं - वे अंग्रेजों के सामने झुकते हैं और वे पैसे के सामने झुकते हैं क्योंकि उनके दिल में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। साथ ही दावा किया कि मनमोहन सिंह ऐसी स्थिति में इस्तीफा दे देते। राहुल गांधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जयपुर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह होते तो इस्तीफा दे देते
राहुल गांधी ने कहा कि अगर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया होता, तो वह इस्तीफा दे देते। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन ने पीएम मोदी के साथ भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया, लेकिन मोदी अभी भी इस मुद्दे को लेकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
आरएसएस पर भी साधा निशाना
इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदू व हिंदुत्व को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गलत फैसलों के आगे झुकते हैं, वे हिंदुत्व का पालन करते हैं। जो चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं, वे हिंदू हैं। डर कर भागने वाले हिंदुत्व के अनुयायी हैं।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह समूह नफरत फैला रहा है, जिसका मुकाबला हमें प्यार से करना है। आरएसएस और भाजपा के प्रचार का मुकाबला करने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जयपुर में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था।
राजस्थान कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल तरीके से दिल्ली से संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे किसी के भी सामने झुकते हैं - वे अंग्रेजों के सामने झुकते हैं और वे पैसे के सामने झुकते हैं क्योंकि उनके दिल में कोई सच्चाई नहीं है।
कांग्रेस हर घर में, हर दिल में : गहलोत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का त्याग और बलिदान कोई भूल नहीं सकता। भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर लें। ऐसे बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। कांग्रेस तो हर घर में हर दिल के अंदर है। कांग्रेस लोगों के दिलों में बसती है। गहलोत ने आरोप लगाया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश में लोकतंत्र खतरे में है।