फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   praksah javadekar say congress free manipur

मणिपुर को कांग्रेस मुक्त करेगी भाजपा : जावड़ेकर

Mon, 16 Jan 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
praksah javadekar say congress free manipur
prakash javadekar

केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मणिपुर को कांग्रेस मुक्त बनाने की बात कही है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मणिपुर में कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जावड़ेकर ने कहा कि, भाजपा मणिपुर में 60 सीटों पर जल्द उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 4 और 8 मार्च को होने हैं। जावड़ेकर ने सीएम ओकराम इबोबी सिंह पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, सीएम को यूनाइटेड नागा काउंसिल को लेकर चल रही नाकेबंदी के चलते त्याग पत्र दे देना चाहिए। रविवार को नाकेबंदी का 75वां दिन था। जावड़ेकर ने राज्य में नाकेबंदी के लिए इबोबी सरकार को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा, केंद्र ने राज्य सरकार, केंद्र और यूएनसी को लेकर त्रिपक्षिय वार्ता का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजा था। लेकिन राज्य सरकार ने इस बाबत केंद्र को कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षा और शांति कायम रखना राज्य सरकार का काम है। केंद्र सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर सकती, जब तक वह सत्ता में न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि, केंद्र से राज्य सरकार ने पैरामिलिट्री सेना की 60 कम्पनियां मांगी थी। लेकिन केंद्र ने मात्र 29 कंपनियां ही भेजी। जो काफी नहीं थी। साथ ही कांग्रेस का कहना है कि सीएम इबोबी दिल्ली पार्टी के काम से गए है। वापस आने पर वह जावडेकर को उचित जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed