{"_id":"584565534f1c1be159447ce9","slug":"police-officer-unsual-advice-for-young-police-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान काला चश्मा ना पहनें पुलिस जवान : अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान काला चश्मा ना पहनें पुलिस जवान : अधिकारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Dec 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में एक आला पुलिस अधिकारी ने अपने जवानों को सीख दी कि वे महज स्टाइल मारने के लिए ड्यूटी के दौरान काला चश्मा पहनकर न घूमें। इंदौर के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे बल का अनुशासन रखने के लिये इस आदत से बाज आएं।
मनीष ने सोमवार को मीडिया से बाचतीत में कहा, मेरा मानना है कि ड्यूटी के समय पुलिसकर्मियों की वर्दी एकदम फिट होनी चाहिए और उन्हें अपने सिर पर कैप लगाकर रखनी चाहिए। मैंने गौर किया है कि ट्रेनिंग के बाद जिले में पहली बार ड्यूटी करने आए नव आरक्षक आम चौराहों पर काला चश्मा लगाकर घूमते हैं और कैप भी नहीं पहनते हैं।
उन्होंने कहा, इन नव आरक्षकों के लिए मेरा संदेश है कि उन्हें ड्यूटी के वक्त काला चश्मा तब ही लगाना चाहिये, जब तेज धूप हो या वे गाड़ी चला रहे हों।