फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   PM Modi to provide first hospital for senior citizens

एक्सक्लूसिव: खास बुजुर्गों के लिए देश का पहला अस्पताल देंगे पीएम मोदी, 29 जून को रखेंगे आधारशिला

Tue, 26 Jun 2018 12:51 AM IST
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to provide first hospital for senior citizens
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुजुर्गों के लिए देश का खास पहला अस्पताल शुरू करने वाले हैं। 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को दिल से लेकर हड्डियों तक का उपचार मिल सकेगा। अभी तक देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थान एम्स में बुजुर्गों के इलाज के लिए एक विभाग है लेकिन अब अलग से अस्पताल और रिसर्च सेंटर होगा।    

विज्ञापन

   
अमर उजाला को मिली जानकारी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जून को नेशनल एजिंग इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे। दिल्ली के मस्जिद मोठ क्षेत्र में एम्स का यह नया सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसी सेंटर के पास फिलहाल न्यू ओपीडी ब्लॉक, सर्जरी और मदर एंड चाइल्ड सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन


एजिंग इंस्टीट्यूट में बुजुर्ग मरीजों को उपचार मिलने के अलावा डॉक्टरों की ट्रेनिंग और रिसर्च पर भी काम होगा। एम्स के साथ सरकार का एमओयू हो चुका है। 2022 तक इसके शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे सोमवार को सफदरजंग अस्पताल पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
अभी तक देश में बुजुर्गों के लिए अलग से अस्पताल की व्यवस्था नहीं है। सीनियर सिटीजन काउंटर अलग होने के बाद भी इन्हें इलाज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
 
बता दें कि अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी बुजुर्गों को बेहतर उपचार के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में एजिंग इंस्टीट्यूट को मंजूरी दी थी। इस दौरान एम्स के अलावा चेन्नई के मद्रास मेडिकल कॉलेज में भी यह इंस्टीट्यूट शुरू होगा।  एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा का कहना है कि सरकार को इसे राज्य स्तर पर भी शुरू करना चाहिए। बता दें कि डॉ. मिश्रा के कार्यकाल में एम्स को इस इंस्टीट्यूट की मंजूरी मिली थी।       
 

एक ही साथ पांच प्रोजेक्ट पर होगा काम

PM Modi to provide first hospital for senior citizens
सफदरजंग अस्पताल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, सफदरजंग सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, इमरजेंसी, एम्स और ट्रामा सेंटर के बीच बने टनल और ट्रामा सेंटर में बनी धर्मशाला का औपचारिक शुभारंभ पीएम मोदी 29 जून को करेंगे। इसी दौरान एजिंग इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी रखी जाएगी। खास बात यह है कि इनमें से तीन सुविधाएं सफदरजंग इमरजेंसी, टनल और धर्मशाला पहले से ही जनता के लिए खोली जा चुकी हैं। वहीं, चौथे सफदरजंग सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का सोमवार से ट्रायल रन शुरू हो गया है।      

 

नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का ट्रायल शुरू कर दिया है

PM Modi to provide first hospital for senior citizens
dr rajendra sharma
नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का ट्रायल शुरू कर दिया है। सोमवार को इस ब्लॉक में यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी और मधुमेह क्लीनिक की ओपीडी शुरू कर दी है। लंबी लाइन खत्म करने के लिए ऑटोमेटिक टोकन सिस्टम शुरू किया है। 
- डॉ. राजेंद्र शर्मा, निदेशक, सफदरजंग अस्पताल   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed