{"_id":"5b32da394f1c1b603c8b5a71","slug":"petroleum-minister-dharmendra-pradhan-says-petrol-prices-will-be-less-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- अगले माह और कम होंगे पेट्रोल के दाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- अगले माह और कम होंगे पेट्रोल के दाम
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले महीने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी। एक जुलाई के बाद संभावना है कि कीमतें और कम होंगी और इससे लोगों को राहत मिलेगी। भाजपा की ओर से आयोजित ‘काला दिवस’ कार्यक्रम में पटना आए प्रधान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपेक में तार्किक ढंग से अपनी बात रखी थी। उनकी बात का असर हुआ है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओपेक ने हर रोज एक मिलियन बैरल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। एक जुलाई से ये बाजार में आना शुरू होगा। हमारा अनुमान है कि इससे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी। पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमत में ढाई रुपये और डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती हुई है। आने वाले दिनों में और कटौती होगी।