{"_id":"5c23934abdec2256d4375e88","slug":"pay-11-lakh-to-stay-at-umaid-bhawan-palace-and-taj-lake-palace-for-new-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न: 31 दिसंबर को इन होटलों में रात बिताने का खर्च 11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का जश्न: 31 दिसंबर को इन होटलों में रात बिताने का खर्च 11 लाख रुपये
Wed, 26 Dec 2018 08:12 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप 31 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर होटलों में रुकना चाहते हैं तो आपको एक रात के लिए 11 लाख रुपये चुकाने होंगे। जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस हो या उदयपुर का ताज लेक पैलेस, राजसी ठाट-बाट वाले इन होटलों ने एक रात का किराया 11 लाख रुपये तक कर दिया है। नए साल के जश्न के लिए इन होटलों में लगातार बढ़ती मांग की वजह से किराया आसमान छू रहा है।
विज्ञापन
जयपुर के ताज रामबाग पैलेस के एक सूत्र ने बताया, आम तौर पर सामान्य कमरों के मुकाबले इन एक्सक्लूसिव सूइट्स का किराया बहुत ज्यादा रहता है, लेकिन 31 दिसंबर जैसे मौकों पर इसमें और वृद्धि हो जाती है। इस वर्ष नवंबर महीने के मुकाबले किराया 40 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।' इसमें टैक्स जुड़ा हुआ नहीं है। पिछले वर्ष के मुकाबले रामबाग पैलेस ने अपना किराया 7 प्रतिशत बढ़ाया है।
विज्ञापन
दूसरे होटलों में भी लग्जरी सूइट्स का प्रतिशत इसी के आसपास होता है। इन सूइट्स का औसत किराया 25 से 70 हजार रुपये तक होता है। आईटीसी राजपुताना के जनरल मैनेजर शेखर सावंत ने कहा, राजस्थान जितने महंगे होटल और रेजॉर्ट देश में बहुत कम जगहों पर पाए जाते हैं।
विज्ञापन
लोग नए वर्ष के स्वागत के लिए राजस्थान में रेजॉर्ट्स समेत अन्य आलिशान स्थलों का चुनाव करते हैं। ऐसे लोगों के लिए पैसा बहुत मायने नहीं रखता है। उन्हें सिर्फ आनंद, निजता और सुविधाएं चाहिए होती हैं।