फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Now policemen will patrol on bicycles in delhi

भरोसे की खातिर : पुलिस ने बदली अपनी सवारी, अब साइकिल पर गश्त लगाएंगे पुलिसकर्मी

Sun, 02 Jan 2022 05:36 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 05:36 AM IST
सार

साइकिल गश्त के दौरान दो टेंपो रिजर्व पुलिस की रहेगी,  पुलिस उपायुक्त खुद वसंत विहार स्थित कार्यालय से अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त पर निकलकर इस योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Now policemen will patrol on bicycles in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने साइकिल गश्त की शुरुआत की है। शनिवार को पुलिस ऑन व्हील्स के नाम से शुरू की गई इस साइकिल गश्त का उद्देश्य पुलिस की दृश्यता सुनिश्चत करना और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करना है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइकिल पर गश्त की। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक से लेकर सिपाही मौजूद थे। गश्त में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी 12 थानों के पुलिसकर्मी बीट, हॉट स्पॉट पर साइकिल से गश्त करेंगे जिससे न केवल नियमित उपद्रव करने वालों की जांच की जा सकेगी बल्कि जिम्मेदार नागरिकों में विश्वास भी पैदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल गश्त के दौरान दो टेंपो रिजर्व पुलिस की रहेगी,  पुलिस उपायुक्त खुद वसंत विहार स्थित कार्यालय से अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त पर निकलकर इस योजना का शुभारंभ किया। पुलिस उपायुक्त ने नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका मार्ग, पूर्वी मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर होते हुए 16 किमी से अधिक की दूरी तय कर वापस कार्यालय पहुंचे।


 इस दौरान पुलिस उपायुक्त वसंत विहार, कल्याण केंद्र के आरडब्ल्यूए के सदस्यों, डी-ब्लॉक मार्केट, वसंत विहार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की और उनकी शिकायतें सुनीं और कई मौके पर समस्याओं का समाधान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed