{"_id":"5bcba30abdec22694517d0cc","slug":"north-east-delhi-will-get-metro-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली को मिल सकती है मेट्रो की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली को मिल सकती है मेट्रो की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Oct 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) कॉरिडोर के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन की सुरक्षा जांच शनिवार को पूरी हो गई। इसके नतीजे जल्द ही आ जाएंगे। जांच के सफल नतीजे आने पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली और लोनी के लोगों को दिवाली से पहले मेट्रो का तोहफा मिल जाएगा।
मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त राजमल खोईवाल ने सुबह 10 बजे त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन से सुरक्षा जांच शुरू की। उन्होंने मोटर ट्रॉली पर शिव विहार की ओर बढ़ते हुए स्टेशनों के तकनीकी कक्षों, प्लेटफार्म क्लीयरेंस, फायर डिटेक्शन सिस्टम (आग का पता लगाना), अग्निशमन प्रणाली, लाइन के मोड़ और ओएचई माप की जांच की।
इस पूरे सेक्शन पर त्रिलोकपुरी से शिव विहार तक डाउन लाइन और शिव विहार से त्रिलोकपुरी तक अप लाइन पर स्पीड टेस्ट किया। मेट्रो रेल सुरक्षा मानदंडों के मुताबिक सुरक्षा जांच में सफल होने के करीब दो सप्ताह के भीतर सेक्शन को यात्रियों के लिए खोल दिया जाता है।