{"_id":"589b09c04f1c1be717378ef1","slug":"nitish-kumar-bats-for-filling-post-in-bihar-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भरे जाएं विधान मंडल और परिषद में खाली पड़े पदः नीतीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द भरे जाएं विधान मंडल और परिषद में खाली पड़े पदः नीतीश कुमार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल और परिषद में खाली पड़े पदों को भरने की वकालत करते हुए कहा कि इन को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होने दोनों सदनों के सभापतियों से आग्रह किया है रिक्त पदों के लिए नियम बनाकर नियुक्ति की जाए। अगर सभी कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे तो फिर इनको चलाएगा कौन।
विज्ञापन
कंट्रोवर्सी को छोड़कर योग्यता देखिए
नीतीश ने कहा कि पहले दो बार नियुक्ति में विवाद हो चुका है। इससे बचने के लिए नए नियम बनाइए और चेहरा देखकर नहीं ब्लकि योग्यता और नियम देखकर के बहाली कीजिए। नीतीश ने यह भी सुझाव दिया है कि दोनों सदनों में मौजूद अलग-अलग लाइब्रेरी को एक करने का वक्त आ गया है। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाए जिससे सदस्यों के साथ-साथ शोधकर्ताओं को भी लाभ मिले।
विज्ञापन
बने संसद की तरह सेंट्रल हॉल
नीतीश ने कहा कि जिस तरह दिल्ली के संसद भवन में सेंट्रल हॉल है, वैसा ही एक हॉल यहां पर भी होना चहिए। नीतीश ने दिल्ली के सेन्ट्रल हॉल की चर्चा करते हुए कहा कि यह एक पारदर्शी जगह है। वहां कोई किसी से बात नहीं छिपाता है, सचमुच वह अच्छी जगह है। मैं समझता हूं कि पारदर्शिता यहां भी रहेगी लोकतंत्र में यह जरूरी भी है।
विज्ञापन
लोकतंत्र की बुनियाद है डिबेट और डायलॉग। बिना डिबेट के कुछ नहीं हो सकता। समय के साथ बहुत उतार-चढ़ाव आया है लेकिन मूल बात है सभी बातों की जानकारी होनी चाहिए। यह जानकारी संवाद और चर्चा से ही आएगी। निर्वाचित प्रतिनिधि का हाउस में बैठना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है बाहर संवाद करना। संवाद सिर्फ अपने ही दल में नहीं दूसरे दल के नेताओं के संग भी होना चाहिए। इससे हर किसी के अनुभव में इजाफा होगा।