{"_id":"5bc59600bdec22695431373f","slug":"nitish-kumar-appoints-pk-as-vice-president-of-janata-dal-u","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को बनाया जनता दल यूनाइटेड का उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को बनाया जनता दल यूनाइटेड का उपाध्यक्ष
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
prashant-kishore
जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पीके के नाम से मशहूर प्रशांत अब जदयू में नंबर दो बन गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर ने कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावों के दौरान प्रचार रणनीति बनाई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पीके ने जदयू के लिए प्रचार रणनीति का संचालन किया था, जिसका नतीजा यह था कि नीतीश कुमार को दूसरी बार बिहार की कमान मिली थी। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने इस फैसले को पार्टी के लिए दूरगामी और हितकारी बताया है।
विज्ञापन