फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NEET UG Case: CBI arrested Aman Singh from Hazaribagh Jharkhand for his alleged role in irregularities

NEET UG Case: सीबीआई ने झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया शख्स, बताया नीट मामले का मास्टरमाइंड

Wed, 03 Jul 2024 08:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jul 2024 08:41 PM IST
सार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में झारखंड के धनबाद से अमन सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
NEET UG Case: CBI arrested Aman Singh from Hazaribagh Jharkhand for his alleged role in irregularities
सीबीआई - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित सह-साजिशकर्ता अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक में शामिल झारखंड में सक्रिय मॉड्यूल के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने छठी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इससे पहले हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और कथित तौर पर नीट परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए वह फ्लैट उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जहां से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित है, जबकि गुजरात और राजस्थान में दर्ज प्राथमिकी परीक्षार्थी के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है।इस साल पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। इस परीक्षा में लगभग 24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

कुल 67 छात्रों ने पूरे 720 अंक प्राप्त किए थे, जो एनटीए के इतिहास में अभूतपूर्व है। हरियाणा के एक कोचिंग सेंटर के छह छात्रों ने पूरे 720 अंक हासिल किए थे, जिससे परीक्षा में अनियमितताओं का संदेह पैदा हुआ। आरोप है कि ‘ग्रेस मार्क्स’ (कृपांक) दिए जाने की वजह से 67 छात्रों ने पूरे 720 अंक हासिल किए।


इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने सीबीआई के सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि नीट-यूजी के मामले में मास्टरमाइंड को राज्य के धनबाद से गिरफ्तार किया  गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed