{"_id":"58a85a5b4f1c1bac12d845f6","slug":"mukul-roy-said-tmc-decisive-role-in-government-formation-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में सरकार गठन में तृणमूल की भूमिका निर्णायक होगी: मुकुल राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर में सरकार गठन में तृणमूल की भूमिका निर्णायक होगी: मुकुल राय
ब्यूरो/अमर उजाला, इम्फाल
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
मुकुल राय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में आर्थिक नाकेबंदी के मुद्दे को संसद में उठाएगी। यहां पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुल राय ने कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सरकार के गठन में उनकी पार्टी निर्णायक भूमिका निभाएगी। तृणमूल कांग्रेस राज्य की 60 में से 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
राय ने दावा किया कि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में सरकार के गठन में तृणमूल की भूमिका अहम होगी। उन्होंने यहां कम से कम 10 सीटें जीतने का दावा किया। वैसे, बीते विधानसभा चुनावों में भी सात विधायकों के साथ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी थी।
विज्ञापन
लेकिन बाद में वे सातों विधायक कांग्रेस व भाजपा में शामिल हो गए। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में नई बनी स्थानीय मैतेयी नेशनलिस्ट पार्टी (एमनीपी) का औपचारिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस में विलय हो गया। उन्होंने वोटरों से कथित रूप से आम लोगों को बेवकूफ बनाने वाली भाजपा और कांग्रेस को राज्य से उखाड़ फेंकने की अपील की।
विज्ञापन