फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   MP CM Kamal Nath ends all farmer related schemes of Shiv Raj government

कमलनाथ सरकार ने बंद की भावांतर योजना, शिवराज ने आंदोलन की धमकी दी

Tue, 22 Jan 2019 01:39 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 22 Jan 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
MP CM Kamal Nath ends all farmer related schemes of Shiv Raj government

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई भावांतर योजना खत्म करने की बात कही है। वह इसे ठीक बता रहे है।  कृषि मंत्री सचिन यादव का कहना है कि किसानों को इस योजना से नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि किसानों से पहले बात की गई तभी ये फैसला लिया गया।  


loader
 
वहीं सरकार के इस फैसले का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विरोध कर रहे हैं। शिवराज ने योजना के बंद किए जाने पर आंदोलन करने की धमकी दी और साथ ही सीएम कमलनाथ को पत्र भी लिखा है।
शिवराज ने योजना के बंद किए जाने पर आंदोलन करने की धमकी दी और साथ ही सीएम कमलनाथ को पत्र भी लिखा है। उनका कहना है, "किसानों के साथ हम धोखा नहीं होने देंगे। इनके हित और अधिकार की लड़ाई हम लड़ेंगे। आवश्यकता हुई तो हम किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।" 

वहीं कृषि मंत्री सचिन यादव का कहना है कि किसानों को इस योजना से नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि किसानों से पहले बात की गई तभी ये फैसला लिया गया। उनका कहना है, "भाजपा की योजनाएं किसानों पर केंद्रित नहीं थीं। जब से योजना शुरू हुई तभी से किसानों के उत्पादों के दाम गिरने लगे। यहां तक कि सरकार का समर्थन भी किसानों को ही नुकसान पहुंचा रहा था। इसलिए हमने योजना खत्म करने का फैसला लिया।"

यह भी पढ़ें- क्या थी शिवराज की किसानों के लिए शुरू की गई भावांतर योजना?

शिवराज का कहना है कि अन्नदाता के पुरुषार्थ से ही देश-प्रदेश के अन्न के भण्डार भरे हैं। इनके परिश्रम और पसीने की पूरी कीमत इन्हें न मिले, तो यह उनके साथ घोर अन्याय है। मेरा मानना है कि भावांतार भुगतान योजना के बंद होने से किसान को बड़ा नुकसान होगा। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश सरकार भावांतार भुगतान योजना में कोई सुधार करना चाहती है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार जो इधर-उधर की बातें कर रही है, इससे उनकी नीयत किसान को पैसे देने की नहीं लग रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सरकार केवल पुरानी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बदलने की दृष्टि से काम कर रही है। यह लोगों के लिए अनुचित है। वह कैसे सबकुछ अंधे होकर बदल सकते हैं? अगर वह किसानों को सही कीमत नहीं देते तो हम फरवरी में आंदोलन करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed