फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mob attack on an army camp in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में हिंसक हुई भीड़, सेना के कैंप पर किया हमला

Sun, 17 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mob attack on an army camp in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बीच हुई ताजा हिंसा में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। बांदीपोरा के अजास इलाके में रविवार को हिंसक भीड़ ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। कुछ जवान भी जख्मी हुए हैं। इस बीच, घाटी में सीआरएपीएफ की 20 और कंपनियां भेजी गईं हैं। हर कंपनी में 100-100 जवान हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, ये जवान पिछले हफ्ते राज्य पुलिस की सहायता में भेजे गए अन्य 2,800 सीआरपीएफ जवानों में जुड़ेंगे। इनमें से कुछ दलों को सुरक्षा बलों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए रोड ओपनिंग पार्टी के तौर पर लगाया जाएगा। इस बीच, अमरनाथ यात्रियों को छोड़कर हाईवे पर आवागमन ठप है।
विज्ञापन


श्रीनगर जाने के लिए केवल हवाई सेवा ही उपलब्ध है। इस वजह से एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल, इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। कश्मीर में पिछले दिनों के मुकाबले रविवार कुछ शांति से बीता। हालांकि तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बारामुला के कुंजर, श्रीनगर के ईदगाह और बांदीपोरा के सदरकोटे इलाके में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। इसमें कुछ पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के जवान और नागरिक घायल हो गए। श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से एक युवक घायल हो गया।

मोबाइल इंटरनेट-रेल सेवा ठप, केबल टीवी बहाल, पाक टीवी के प्रसारण पर रोक

Mob attack on an army camp in Jammu and Kashmir

श्रीनगर के कई इलाकों में रविवार को कुछ दुकानें थोड़ी देर के लिए खोली गईं। यहां दूसरे दिन भी अखबारों का प्रकाशन बंद रहा। केबल टीवी सेवा बहाल कर दी गई है। कई इलाकों में पाकिस्तानी चैनल नहीं दिख रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के कुछ जिलों में लैंडलाइन फोन सुविधा भी बंद कर दी गई है।

जिन जगहों पर यह सुविधा चल रही है वहां इंटर एक्सचेंज की सुविधा नहीं है यानी लोग अपने जिले से बाहर फोन नहीं कर सकते। बीएसएनएल को छोड़कर सभी कंपनियों की मोबाइल सेवा ठप है। पाकिस्तान की ओर से 19 जुलाई को काला दिवस मनाने की घोषणा के बाद सुरक्षा बल और चौकन्ने हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इस दिन व्यापक पैमाने पर हिंसा हो सकती है। इसके लिए अंदर ही अंदर तैयारियां की जा रही हैं। प्रमुख अलगाववादी नेताओं की नजरबंदी जारी है। जम्मू। घाटी में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्कूलों और कालेजों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब विंटर जोन के स्कूल और कालेज 25 जुलाई को खोले जाएंगे। आयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य के विंटर जोन के स्कूलों की छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय में 23 जुलाई तक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed