फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Man shot a school girl when she was going to give exam

बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा को सिरफिरे आशिक ने स्कूल के गेट पर मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

Fri, 23 Feb 2018 11:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Feb 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Man shot a school girl when she was going to give exam
यूपी के फिरोजाबाद में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर जान दे दी। आरोपी कमर में कारतूस की पूरी पेटी बांधकर आया था। 
विज्ञापन

 
फिरोजाबाद में नगला खंगर के गांव उरावर निवासी विपिन यादव की बड़ी बेटी दीपिका श्री रामकृष्ण इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थी। वह तीन किलोमीटर दूर नगला गुलाल स्थित संत ज्ञानानंद इंटर कालेज में बोर्ड की परीक्षा देने जाती थी।
विज्ञापन

 
गुरुवार दोपहर करीब सवा बजे चाचा दिनेश के साथ बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद वह कक्षा की ओर जा रही थी तभी गेट पर बाइक सवार युवक ने रोक लिया। युवक ने उससे पूछा कि पेपर कैसे हो रहे हैं। दीपिका ने जवाब दिया मगर तभी युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। दीपिका के गिरते ही युवक ने अपनी कनपटी पर भी गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तैयारी से आया

Man shot a school girl when she was going to give exam
उन दोनों की मौत हो गई। परीक्षा केंद्र के बाहर फायरिंग और मर्डर की खबर से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी कमर पर कारतूसों की पूरी पेटी बंधी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस ने तमंचा और बाइक भी कब्जे में ली।
 
युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की (22) पुत्र भोले सिंह यादव निवासी नाथूराम की ठार के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि विक्की छात्रा को बार-बार फोन करता करता था। वह दिल्ली में लोडिंग वाहन चलाता था।
 
एक हफ्ते पहले विक्की अपने भतीजे की शादी में आया था। युवक के गांव और छात्रा के गांव में दो किलोमीटर का फासला है। अक्सर वह गांव जाकर छात्रा से बात करने की कोशिश करता मगर वह झिड़क देती थी। इसी वजह से वह बौखलाया था। घटनास्थल पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह इकतरफा इश्क में कत्ल और खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed