फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man died on because of reherasal of Independence day

स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल बनी वजह, एक व्यक्ति ने गंवाई जान

Sun, 14 Aug 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
man died on because of reherasal of Independence day
दिल्ली पुलिस

स्वतंत्रता दिवस के सुरक्षा ड्रिल की रिहर्सल की वजह से एक 50 साल के व्यक्ति को जान से हाथ गवाना पड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के कैलाश चंद दिल के मरीज थे और दौरा पड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जा रहा था।

विज्ञापन


कैलाश के परिजनों ने उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाने के लिए गीता कॉलोनी के पुल पर जाना चाहा लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से पुलिस ने ऑटो आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन


कैलाश के बेटे अरविंद ने बताया कि उसने पिता को हॉस्पिटल ले जाने के लिए गीता कॉलोनी पुल का रुट पकड़ा लेकिन वह बंद था। अरविंद ने मजबूरी बता कर जबरदस्ती जाने की कोशिश की लेकिन उसकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

man died on because of reherasal of Independence day
Delhi Ambulance

रास्ता न मिलने पर ऑटो ने मोरी गेट और आईटीओ का रुट पकड़ा और कैलाश को एलएनजेपी हॉस्पिटल लाया गया। सूत्रों के अनुसार कैलाश की मौत रास्ते में ही हो गई थी।

दिल्ली पुलिस वक्ता राजन भगत का कहना है कि इस बात की जानकारी पेपर में पहले ही दी गई थी कि रविवार को स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा ड्रिल रिहर्सल की वजह से यह मार्ग बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed