{"_id":"5799c84b4f1c1bc06121eb53","slug":"man-allegedly-raped-his-11-year-old-daughter-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में पिता ने किया 11 साल की बेटी का रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में पिता ने किया 11 साल की बेटी का रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 28 Jul 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के वासाई में रिश्तों को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक कारपेंटर पर अपनी 11 साल की बेटी का रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी फरार है और उसकी पत्नी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित की मां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी ने पत्नी की गैर मौजूदगी में अपनी बेटी को कई बार हवस का शिकार बनाया। सोमवार को जब लड़की के पेट के निचले हिस्से में दर्द हुआ तो उसने मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है आरोपी जब शराब पीकर दोपहर में घर आता तो बेटी के साथ गंदी हरकतें करता। पिछले कुछ महीनों में उसने कई बार अपनी बेटी का रेप किया। आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि वह अपनी मां या किसी रिश्तेदार को इस बारे में न बताए।
विज्ञापन
आरोपी से जब पत्नी ने इस बारे में पूछा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।