फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Malegaon blast case: Pragya Thakur gets emotional while replying to questions about injuries of victims

Malegaon Blast Case: घायलों के जुड़े सवालों पर भावुक हुईं प्रज्ञा ठाकुर, NIA अदालत ने दर्ज किया बयान

Tue, 03 Oct 2023 06:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर विशेष एनआईए कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के दौरान भावुक हो गई। प्रज्ञा के वकील ने बताया कि जब उनसे घायलों के संबंध में सवाल पूछा गया तो वह भावुक हो गई।
 

विज्ञापन
Malegaon blast case: Pragya Thakur gets emotional while replying to questions about injuries of victims
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालेगांव विस्फोट मामले में बयान दर्ज के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर सवालों के जवाब देते हुए भावुक हो गई। विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) अदालत उनके बयानों को दर्ज कर रहा था। ट्रायल कोर्ट ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत मामले में प्रज्ञा ठाकुर समेत छह आरोपियों के बयान दर्ज करना शुरु किया। इस दौरान उन्हें कही कठिन सवालों से गुजरना पड़ा। घायलों का इलाज करने और शव परीक्षण करने वाले डॉक्टरों की गवाही से जुड़े करीब 60 सवाल आरोपियों से पूछे गए थे। इसके बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर भावुक हो गई।
विज्ञापन


सांसद प्रज्ञा ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा और प्रशांत ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर उस वक्त असहज हो गई जब उनसे विस्फोट में हुए घायलों के बारे में पूछा गया।

मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है। दिसंबर 2018 में मुकदमा शुरू होने के बाद से अभियोजन पक्ष के 323 गवाहों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


वर्ष 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में बम विस्फोट हुआ था। जिसमें तकरीबन छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed