फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Maharashtra: Former BJP minister in controversy for calling female tehsildar heroine

महाराष्ट्र : महिला तहसीलदार को 'हीरोइन' कहकर विवाद में आए पूर्व भाजपा मंत्री

Sun, 02 Feb 2020 06:38 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 02 Feb 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Former BJP minister in controversy for calling female tehsildar heroine
बबनराव लोणीकर - फोटो : Social Media

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर विवाद में फंस गए हैं । सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप में बबनराव भाषण के दौरान एक महिला तहसीलदार को कथित तौर पर 'हीरोइन' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन


वह शनिवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में परतुर तहसील के करहला गांव में बोल रहे थे। लोणीकर की टिप्पणियों पर आक्रोश जताते हुए सत्तारूढ़ एनसीपी ने कहा कि उनकी अस्वीकार्य टिप्पणियां किसी भी महिला के लिए अपमानजनक हैं।
विज्ञापन


हालांकि लोणीकर ने अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने ‘हीरोइन’ शब्द के इस्तेमाल का बचाव करते हुए रविवार को कहा कि उनका मतलब एक ऐसे नेता से था, जो अच्छा काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने अपने बयान से हमारी तहसीलदार का अपमान नहीं किया। हीरोइन या हीरो शब्द का इस्तेमाल ऐसे नेता के लिए किया जाता है जो अच्छा काम करता है। आप शब्दकोश देख सकते हैं। यह अपमानजनक शब्द नहीं है और इसका कोई नकारात्मक अर्थ नहीं है।

लोणीकर ने कहा कि हमने किसानों की मदद के मुद्दे पर रैली निकालने की योजना बनाई है। भाषण में लोणीकर ने कहा था कि अगर किसान सरकार से 25,000 हजार रुपये की मदद चाहते हैं तो हम यहां मराठवाडा के परतुर में बड़ी रैली करने की योजना बना सकते हैं। हम इसमें 25,000 से 50,000 लोगों को शामिल कर सकते हैं। अगर जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य फैसला करें तो हम परतुर में राज्य का सबसे बड़ा मार्च निकाल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम (पूर्व मुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस, (पूर्व मंत्री) चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार को बुला सकते हैं। आप बताओ किसे बुलाना चाहिए...हम इसके लिए एक हीरोइन बुला सकते हैं। अगर नहीं, तो हमारे पास हमारी हीरोइन तहसीलदार मैडम हैं।

भाजपा प्रवक्ता शिरीष बोरलकर ने कहा कि लोणीकर किसानों के विकास के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। 


वरिष्ठ राकांपा नेता और पार्षद विद्या चह्वाण ने लोणीकर की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महिला तहसीलदार के खिलाफ लोणीकर की टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और यह भाजपा की मानसिकता को दिखाता है। कामकाजी महिला के सम्मान के बजाय भाजपा नेता ने उनके रंग-रूप पर टिप्पणियां करके उनका अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed