फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya Pradesh: unknown people kidnapped child, RPF jawans brough to family

मध्य प्रदेश: अज्ञात लोगों ने किया था बच्चे का अपहरण, आरपीएफ के जवानों ने पहुंचाया परिवार तक

Sat, 30 Jun 2018 03:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: unknown people kidnapped child, RPF jawans brough to family

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक बच्चा 28 जून को अचानक लापता हो गया था। इस बात की शिकायत उसके परिजनों ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। लेकिन परिवार को उनका बच्चा पुलिस ने नहीं बल्कि आरपीएफ के जवानों ने लौटाया। दरअसल शुक्रवार को आरपीएफ के जवान सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त लगा रहे थे तभी एक बच्चा दौड़कर उनके पास आया और लिपटकर रोने लगा। जवानों ने बच्चे को चुप कराने की कोशिश की और उसके रोने का कारण भी पूछा। जिसके बाद बच्चे ने अपहरण की पूरी कहानी बता दी।

विज्ञापन


जब जवानों ने बच्चे से पूछा कि वह क्यों रो रहा है तो उसने बताया कि 4-5 लोग उसे जबरन घर से उठा लाए हैं। वह बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से भागा है। बच्चे ने बताया कि वह दतिया का रहने वाला है। जिसके बाद आरपीएफ के जवानों ने दतिया के कोतवाली थाने में संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि वहां बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस और बच्चे के परिजनों को इस बारे में बताया गया। जिसके बाद बच्चा अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बच्चे की उम्र 12 साल है। वह जवानों की खाकी वर्दी देखकर उनके पास मदद मांगने आया था। जब जवानों को कुछ गलत लगा तो उन्होंने बच्चे को बिस्किट खाने के लिए दिए और उससे पूछताछ की। जवानों ने बताया कि जब उन्होंने बच्चे से पूछताछ की तो उसने उन्हें बताया कि 4-5 अज्ञात लोग 28 जून को उसे दतिया से उठाकर ले गए थे। बच्चे ने उन्हें आरोपियों का हुलिया भी बताया जिसके बाद जवानों ने उन आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। फिलहाल बच्चा अपने परिवार के साथ सुरक्षित है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed