{"_id":"6134e2eb9e25d91b42170ce9","slug":"madhya-pradesh-school-principal-booked-for-objectionable-remark-about-girls-dresses","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: छात्राओं के यूनिफॉर्म में स्कूल न आने पर भड़के प्रधानाचार्य, बोले- कल से बिना कपड़ों के ही आ जाना, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: छात्राओं के यूनिफॉर्म में स्कूल न आने पर भड़के प्रधानाचार्य, बोले- कल से बिना कपड़ों के ही आ जाना, मामला दर्ज
Sun, 05 Sep 2021 09:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:01 PM IST
सार
मचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे ने लड़कियों की शिकायत के बाद आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय पर लगा आरोप।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने यूनिफॉर्म में न आने वाली छात्राओं से कथित तौर पर कपड़े उतारने के लिए कहा। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रिंसिपल अभी फरार हैं और शिक्षा विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, प्रधानाचार्य ने जब लड़कियों को सामान्य कपड़ों में देखा, तो उन्हें अगली बार से पूरी यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा। हालांकि, जब लड़कियों ने कहा कि उन्हें अब तक सिली हुई यूनिफॉर्म नहीं मिली है, क्योंकि स्कूल हाल ही में शुरू हुए हैं और वे सोमवार तक स्कूल ड्रेस में आने लगेंगी, तो प्रधानाचार्य भड़क गए और उनसे पहने हुए कपड़े उतारने तक के लिए कह दिया।
विज्ञापन
इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता लड़कियां बताती हैं कि प्रिंसिपल ने यहां तक कह दिया कि कल से बिना कपड़ों के ही स्कूल आ जाना, लड़कों को तुम ही बिगाड़ रही हो।
विज्ञापन
माचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे ने लड़कियों की शिकायत के बाद आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, राजगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसोरिया ने कहा है कि पूरी घटना की जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ माचलपुर थाने में मामला भी दर्ज हो गया है। उन्हें सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।