फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 : Rahul & Abdullah will play friendly matches in seats in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में तीन सीटों पर राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला इस तरह खेलेंगे फ्रेंडली मैच

Wed, 20 Mar 2019 07:44 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 20 Mar 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 : Rahul & Abdullah will play friendly matches in seats in Jammu and Kashmir
फारूक अब्दुल्ला, राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग फाइनल हो गई है। यहां पर कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई हैं,जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे। बाकी बची तीन सीटों पर राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला फ्रेंडली मैच खेलेंगे।

विज्ञापन


इन सीटों में अनंतनाग, बारामुला और लद्दाख शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी अभी भी इस प्रयास में लगी है कि उसे लद्दाख सीट भी मिल जाए। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, जम्मू-कश्मीर मामलों की पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला के बीच हुई बातचीत में यह तय हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव हुए थे। इनमें भाजपा को तीन, पीडीपी को 2 और नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक सीट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दोस्ताना जंग यानी फ्रेंडली मैच को परिभाषित करते हुए बताया, यहां पर सियासी लड़ाई का मतलब है कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गलाकाट मुकाबला नहीं होगा। फ्रेंडली मैच वाली सीटों पर दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे, लेकिन दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव जीतने के लिए जो जीत-हार की बाजी लगती है, वह यहां पर देखने को नहीं मिलेगी।

भले ही कांग्रेस जीते या फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस, यह दोनों दलों के लिए जीत होगी।कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन से पहले इस तरह की चर्चाओं का बाजार भी खूब गर्म रहा था कि पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।


हालांकि बाद में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने यह कह कर कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी, गठबंधन की चर्चाओं को विराम दे दिया था। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में उनके गठबंधन की तीन सीटों पर जीत लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed