फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lok Sabha chunav 2019: Uma Bharti quote sadhvi pragya thakur is great saint i am very ordinary

साध्वी प्रज्ञा पर बोलीं उमा भारती- 'वह महान संत, मैं साधारण मूढ़ प्राणी' आखिर क्या हैं इसके मायने

Sun, 28 Apr 2019 05:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Uma Bharti quote sadhvi pragya thakur is great saint i am very ordinary
Uma Bharti - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। 

विज्ञापन


उमा भारती एमपी की खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंचीं हैं, जहां उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को लेकर बड़ा बयान दिया। ऐसा उन्होंने तब कहा जब उनसे पूछा गया था कि क्या मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ले रही हैं? इस सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो तो एक महान संत हैं उनसे मेरी तुलना ही नहीं करिए। मैं तो बहुत ही साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती खुद एक साध्वी हैं और भाजपा की कद्दावर नेता कही जाती हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिहाज से उनका कद पार्टी और सरकार में बड़ा है, जबकि प्रज्ञा ठाकुर ने अभी चुनावी महासमर में कदम ही रखा है।

साध्वी प्रज्ञा हिंदुत्व का फायरब्रांड चेहरा है, जोकि कई संगीन मामलों में आरोपी भी रही हैं। ऐसे में उमा भारती का उनको लेकर दिए गए बयान में एक तरह से तंज भी दिख रहा है। 


उमा भारती ने इस बार खुद ही चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि कई दिनों तक उन्हें भोपाल से आखिरी बार चुनावी रण में उतारे जाने को लेकर चर्चा होती रही थी। भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार मुख्यमंत्री रह चुके कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह हैं।

साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला उनसे है। भोपाल सीट के सवाल पर उमा ने कहा कि दोनों पार्टियां दम लगा रही हैं। भोपाल सीट ऐसी है कि यहां भाजपा की जीत होती ही होती है और इस बार साध्वी प्रज्ञा लड़ रही हैं तो जीत ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed