{"_id":"5a6a72ed4f1c1b8c268b685c","slug":"lieutenant-general-nimbhorkar-became-winner-of-param-vishisht-seva-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का सफाया कर लेफ्टिनेंट जनरल निंभोरकर बने सबसे ज्यादा मेडल पाने वाले फौजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों का सफाया कर लेफ्टिनेंट जनरल निंभोरकर बने सबसे ज्यादा मेडल पाने वाले फौजी
एजेंसी, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 26 Jan 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
सेना के मास्टर जनरल ऑफ ऑर्डिनेंस लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निंभोरकर को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही वह सेना में सबसे ज्यादा वीरता पदक और सेवा सम्मान पाने वाले सेवारत अफसर बन गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल निंभोरकर को सेवा के हर स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। वह लद्दाख, कश्मीर, पुंछ, राजौरी समेत रेगिस्तानी इलाके में भी तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
वह ऑपरेशन विजय के राजौरी में लड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब उन्हें वाउंड मेडल मिला। इसके अलावा द्रास सेक्टर में वीरता के लिए सेना मेडल, नौशेरा में रहने के दौरान विशिष्ट सेवा सेना मेडल, अखनूर में रहने के दौरान विशिष्ट सेवा मेडल, नगरोटा में उत्तम युद्ध सेवा मेडल प्राप्त कर चुके हैं। दक्षिण कश्मीर में अति विशिष्ट सेवा मेडल, मास्टर जनरल ऑफ ऑर्डिनेंस के तौर पर परम विशिष्ट सेवा मेडल।
विज्ञापन
द्रास में उन्होंने कैप्टन के तौर पर काम करते हुए एक दुश्मन चौकी पर कब्जा किया था, जबकि मेजर रहते हुए उन्होंने कश्मीर में 22 आतंकियों को ढेर किया था। दक्षिण कश्मीर में जीओसी रहने के दौरान उन्होंने 55 खूंखार आतंकियों का सफाया करवा दिया था।
विज्ञापन