फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakhimpur Kheri Curfew: In today's 12-hour curfew relaxation in Lakhimpur, 4 arrested

लखीमपुर में कर्फ्यू में आज 12 घंटे ढील, 4 गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
 Lakhimpur Kheri Curfew:  In today's 12-hour curfew relaxation in Lakhimpur, 4 arrested

धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हुए बवाल के कारण लखीमपुर शहर में लगाया गया कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि दोपहर बाद कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई। शनिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में राहत दी जाएगी। इस बीच पुलिस ने बवाल को लेकर दो नए मामले दर्ज किए और चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


लखनऊ के कमिश्नर भुवनेश कुमार और आईजी ए सतीश गणेश ने गुरुवार की रात से ही हालात पर काबू पाने की कमान संभाल ली थी। शुक्रवार को कचहरी सभागार में कर्फ्यू के दौरान पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें दोनों समुदायों ने अमन की बात कही। हालांकि हिंदू संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर शुरुआत में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद शहर में शांति मार्च निकालने और कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। रात में एहतियातन कर्फ्यू पूरी तरह लागू रहा। 
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में दो मामले दर्ज किए। पहला मामला रेमंड शोरूम पर तोड़फोड़ करने और भीड़ को भड़काने का, जबकि दूसरा गोलीकांड का दर्ज हुआ। देर रात भीड़ को भड़काने वालों की तलाश शुरू हुई और भाजपा नेता विनोद गुप्ता समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फायरिंग के मामले में नामजद शोरूम के मालिक नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी का शांति भंग करने के आरोप में चालान भेजा है। दर्ज मुकदमे में बारीकी से जांच के बाद ही किसी को उन मामलों में दोषी माना जाएगा। बृहस्पतिवार रात बवाल के दौरान चली गोली से दो युवक रविशंकर और सचिन गुप्ता घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट

 Lakhimpur Kheri Curfew:  In today's 12-hour curfew relaxation in Lakhimpur, 4 arrested

शहर में लगे कर्फ्यू के दौरान इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरह ठप रहीं। इससे सोशल मीडिया पर भी कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। इस बीच न फेसबुक चल पाया न व्हाट्स ऐप। इंटरनेट सेवाएं ठप रहने से ई बैंकिंग ई-मेल समेत सभी कामकाज भी ठप रहे।

एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में
शुक्रवार को भी पुलिस की ताबड़़तोड़ दबिशें जारी रहीं। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों से एक दर्जन से अधिक लोगों को दबोच कर हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे  थे।

आरोपी का होगा नार्को टेस्ट
पीस कमेटी की बैठक के दौरान डीआईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी माज अहमद समेत सभी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed