फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lady dressed up like man for loot in New Delhi, arrested

पुरुष के वेश में करती थी लूटपाट, गिरफ्तारी के बाद सुलझे नौ मामले

Sat, 20 Jan 2018 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
Lady dressed up like man for loot in New Delhi, arrested

दिल्ली के कीर्ति नगर थाना पुलिस ने महिला सहयोगी के साथ लूटपाट और झपटमारी करने वाले एक तड़ीपार बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के निशानदेही पर उसकी महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लूटपाट और झपटमारी के नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। महिला सहयोगी भी इलाके की घोषित बदमाश है और पुलिस ने उसे भी तड़ीपार कर रखा है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, 78 हजार रुपये, चार कीमती मोबाइल फोन, दो कीमती घड़ी, करीब दो लाख कीमत के सोने और चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि बदमाश की पहचान निलोठी निवासी रमनीक सिंह (23) और नांगलोई निवासी अमनदीप कौर (32) (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी को एक महिला ने कीर्ति नगर थाने में पर्स लूटे जाने की शिकायत दर्ज करवाई। वारदात के दौरान महिला जख्मी हो गई थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार के  नेतृत्व में टीम ने करीब 37 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और रमनीक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में रमनीक ने बताया कि वह एक महिला सहयोगी के साथ मिलकर लूटपाट को अंजाम देता है। उसने बताया कि लूटपाट के बाद खराब मोबाइल फोन और बेकार पर्स को पंजाबी बाग ड्रेन में फेंक देता था। लूटपाट को अंजाम देने के समय वह स्पोर्ट्स बाइक का इस्तेमाल करता था। रमनीक की निशानदेही पर उसकी महिला सहयोगी को नांगलोई से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के ड्रेस पहनकर करती थी वारदात 

जांच के दौरान पता चला कि रमनीक की महिला सहयोगी लड़कों के ड्रेस में लूटपाट को अंजाम देती थी। अपने चेहरे को ढंकने के लिए वह मुंह पर कपड़ा बांधती थी और फिर गॉगल्स लगा लेती थी। शुरू में किसी को इस बात का भनक नहीं लगता था कि झपटमारी और लूटपाट करने वाली महिला है या पुरुष, महिला शादीशुदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed