फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   JNU: The boycott of attending a register

JNU: रजिस्टर में हाजिरी लगाने का बहिष्कार, विरोध में 2500 छात्रों ने किए हस्ताक्षर

Tue, 09 Jan 2018 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
JNU: The boycott of attending a register
JNU
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में अनिवार्य हाजिरी का विरोध शुरू हो गया है। छात्रों ने विरोध स्वरूप रजिस्टर पर हाजिरी लगाना बंद कर दिया है। वहीं, विरोध में 2500 छात्रों ने हस्ताक्षर करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ अपना रुख साफ कर दिया है। 
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में वामपंथी ही नहीं, एबीवीपी भी हाजिरी को लेकर विरोध में आ खड़ा हुआ है। छात्रों का कहना है कि आईआईटी में हाजिरी अनिवार्य है, लेकिन कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार (पहले आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर थे) ऐसे एजेंडे जेएनयू में नहीं थोप सकते हैं। यहां छात्रों की सहमति जरूरी होती है। एबीवीपी का कहना है कि वे इस मामले में छात्रों का साथ देंगे। यह विश्वविद्यालय प्रबंधन का गलत फैसला है। 
विज्ञापन


पढ़ें- 1 किलो से ज्यादा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुए DU-JNU समेत एमिटी के 4 छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


वामपंथी छात्रों ने कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें अभी 25 सौ से अधिक छात्रों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। बता दें कि जेएनयू प्रबंधन ने हाजिरी अनिवार्य कर दिया है। यानी अब यदि किसी छात्र की हाजिरी नियमों के तहत कम होगी तो वह वार्षिक परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा। हालांकि अभी तक अधिकतर छात्र कक्षा में पहुंचते ही नहीं थे। इसी के चलते स्कूल ऑफ लैंग्वेज की ओर से अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर हाजिरी अनिवार्य का प्रस्ताव आया था, जिसे तुरंत पास कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed