फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: Vehicles in Palamu to be monitored via ANPR cameras; challans to be sent directly to homes

झारखंड: पलामू में एएनपीआर कैमरों से होगी वाहनों की निगरानी, सीधे घर पहुंचेगा चालान

Sat, 19 Sep 2026 08:24 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो,मेदिनीनगर
अमर उजाला ब्यूरो,मेदिनीनगर Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 19 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

पलामू पुलिस राष्ट्रीय राजमार्गों पर एएनपीआर कैमरों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रखेगी। ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग पर ऑनलाइन चालान सीधे घर पहुंचेगा। कैमरों को परिवहन विभाग के सिस्टम से जोड़कर ऑटोमेटिक फाइन की व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Jharkhand: Vehicles in Palamu to be monitored via ANPR cameras; challans to be sent directly to homes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलामू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पलामू पुलिस अब एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरों से नजर रखेगी। ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान अब सीधे वाहन चालक के घर पहुंचेगा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पलामू पुलिस ने यह प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से आगे भेजा है। पुलिस पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्गों पर एएनपीआर कैमरों का नेटवर्क तैयार करेगी।
विज्ञापन


कैमरे सीधे परिवहन विभाग के सिस्टम से जुड़ेंगे
राष्ट्रीय राजमार्गों के बाद पुलिस राज्य राजमार्गों तथा शहर के प्रवेश और निकास बिंदुओं को भी इस निगरानी व्यवस्था से जोड़ेगी। पुलिस कैमरों को सीधे परिवहन विभाग के सिस्टम से कनेक्ट करेगी। इसके बाद कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पढ़कर नियम उल्लंघन की जानकारी तुरंत सिस्टम तक पहुंचाएंगे। इससे वाहनों पर ऑटोमेटिक फाइन लगाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि कैमरों को परिवहन विभाग के कार्यालय से जोड़ने के बाद ऑटोमेटिक फाइन की व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़वा से चियांकी के बीच कई स्थानों पर पुलिस ने कैमरे लगा दिए हैं और अब इन्हें परिवहन विभाग के सिस्टम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसों के आंकड़े और कारण
सड़क हादसों में हो रही जनहानि को देखते हुए पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को तकनीक से जोड़ा है। जनवरी, 2026 से अब तक पलामू जिले में 230 से अधिक सड़क हादसे हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में 172 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में से लगभग 70 प्रतिशत मौतें राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर हुई हैं। इसी कारण पुलिस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों की निगरानी को प्राथमिकता दे रही है। हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,690 लाइसेंस निरस्त किए,  नया ट्रैफिक थाना भी खुलेगा
वर्तमान में पलामू में पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान मुख्य रूप से ऑफलाइन काटती है। वर्ष 2026 में अब तक परिवहन विभाग और पुलिस ने नियमों की अनदेखी पर 1,690 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए हैं। इनमें 1,466 मामले बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने से जुड़े हैं। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पलामू पुलिस जिले में नया ट्रैफिक थाना भी खोलेगी। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस इस ट्रैफिक थाने का संचालन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed