फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand Politics Minister Sudhivya on Pahalgam Former CM Champai campaign against Bangladeshi infiltration

सियासत: पहलगाम पर मंत्री सुदीव्य के विवादित बोल; धर्म परिवर्तन-बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ पूर्व CM का अभियान

Sat, 26 Apr 2025 03:42 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 03:42 AM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने राज्य में आदिवासियों के धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
Jharkhand Politics Minister Sudhivya on Pahalgam Former CM Champai campaign against Bangladeshi infiltration
झारखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बड़ा बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए लोगों के लिए राष्ट्रीय शोक क्यों नहीं मनाया गया, और केंद्र सरकार के किसी नेता ने इसकी जिम्मेदारी क्यों नहीं ली। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू अपने राज्य के लोगों की सुरक्षा नहीं कर पाए, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


क्या कहा मंत्री कुमार ने
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने अपने बयान में आगे कहा कि न प्रधानमंत्री, न गृहमंत्री और न रक्षा मंत्री ने कोई जवाबदारी ली। जब देश दुखी है, तो राष्ट्रीय शोक क्यों नहीं मनाया गया? उन्होंने आगे कहा –
विज्ञापन

पहले के नेता गलती होने पर इस्तीफा दे देते थे, आज ऐसा क्यों नहीं होता?

विवाद के बाद दी अपनी सफाई
वहीं बयान के बाद विवाद बढ़ने पर सुदिव्य कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात व्यंग्य में कही थी, लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि देश के बड़े नेताओं को जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादी 300 किलोमीटर दूर से आकर हमला कर गए, तो यह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kolkata: तिरंगे में लिपटकर कोलकाता पहुंचा बलिदानी जवान झंटू शेख का पार्थिव शरीर, गांव में शोक की लहर

भाजपा ने बयान पर जताई नाजारगी
भाजपा नेताओं ने मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे समय में ऐसा बयान बहुत शर्मनाक है। इसके साथ ही भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए।

Jharkhand Politics Minister Sudhivya on Pahalgam Former CM Champai campaign against Bangladeshi infiltration
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन - फोटो : ANI

धर्म परिवर्तन-बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ पूर्व CM का अभियान
वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने राज्य में आदिवासियों के धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन 30 जून को ‘हुल दिवस’ (क्रांति दिवस) के मौके पर संथाल परगना से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:- Nigeria Shooting: पश्चिमी अफ्रीकी देश में सोने की खदान वाले गांव पर हमला, 20 लोगों की मौत; दर्जनों लोग घायल

बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ पूर्व सीएम का अभियान

हम झारखंड में आदिवासियों का धर्म बदलने और बांग्लादेश से आकर बसे लोगों की घुसपैठ के खिलाफ निर्णायक आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान हजारों आदिवासी समाज के लोगों, धार्मिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शुरू होगा।

घुसपैठ और जमीन कब्जे का आरोप
चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि पाकुड़, साहेबगंज और दुमका जैसे जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने हमारी ज़मीनों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे हमारी बेटियों को बहला-फुसलाकर या धमका कर शादी कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed