{"_id":"61dc50678c223a11411455ea","slug":"jharkhand-news-truck-collides-with-two-auto-rickshaws-in-bokaro-four-killed-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: बोकारो में दो ऑटो रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: बोकारो में दो ऑटो रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, 10 घायल
Mon, 10 Jan 2022 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और ऑटो में टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के बोकारो जिले में पेतारवर-रांची-बोकारो राजमार्ग पर तेजी से आ रहे एक ट्रक की दो ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बरमो के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी सतीश चंद्र झा ने कहा कि ये सभी लोग रविवार शाम को दो ऑटोरिक्शा में सवार होकर पारसनाथ से लौट रहे थे।
विज्ञापन
झा ने बताया कि आमने-सामने से आ रहे ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और पुलिस ने घटना का वीडियो फुटेज देखकर हादसे में शामिल ट्रक की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी सतीश चंद्र झा ने बताया कि ये सभी लोग रविवार शाम दो ऑटो रिक्शा से प्रसन्ननाथ से घर लौट रहे थे। जब सभी पेटावर गांव में अपने घर जाने के लिए ऑटो से उतर रहे थे, तभी एक ट्रक ऑटो रिक्शा से जा टकराया। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो फुटेज में शामिल ट्रक की पहचान कर ली गई है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन