फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: Mother wept over son's martyrdom, Tribute to martyr Captain Karamjit Singh Bakshi

Jharkhand: बेटे की शहादत पर बिलख उठी मां, राज्यपाल भी पहुंचे; शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी को श्रद्धांजलि

Wed, 12 Feb 2025 08:26 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 08:26 PM IST
सार

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। लोगों की आखें नम है। आज झारखंड में शहीद कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगावर और मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शहीद कैप्टन को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Jharkhand: Mother wept over son's martyrdom, Tribute to martyr Captain Karamjit Singh Bakshi
शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी की बिलखती मां - फोटो : एक्स@ani

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में संदिग्ध आईईडी विस्फोट में शहीद हुए कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए झारखंड में एक भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सैनिकों और अधिकारियों ने शहीद के बलिदान को सम्मानित किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन की शहादत पर उनकी मां का भी रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। बता दें कि कैप्टन बख्शी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ अपनी जान की आहुति दी। कैप्टन के इस बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


झारखंड के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड में आयोजित भावपूर्ण समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगावर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि, झारखंड सरकार सक्रियता से काम कर रही है और झारखंड को कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी के बलिदान पर गर्व है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री राधा कृष्ण ने व्यक्त किया संवेदना
झारखंड के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी की शहादत पर दुख व्यक्त किया है और पूरा मंत्रिमंडल इस घटना से बहुत दुखी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद कैप्टन के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व महसूस करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है, यानी राज्य सरकार परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि अखनूर सेक्टर में मंगलवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आईईडी ब्लास्ट में कैप्टन समेत दो जवान बलिदान हो गए। एक जवान घायल है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलिदान जवानों की पहचान सेना की 9 पंजाब रेजिमेंट के कैप्टन केएस बख्शी और नायक मुकेश कुमार के रूप में हुई है। धमाका आतंकियों की साजिश बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed