फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Dumka News: Mother of three children caught with her lover, panchayat imposed fine of 40 thousand

अवैध रिश्ते पर 40 हजार का जुर्माना: पति मजदूरी करने गया था मुंबई, तीन बच्चों की मां ने घर पर बुलाया प्रेमी, फिर जो हुआ सबने देखा 

Fri, 15 Apr 2022 08:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Apr 2022 08:47 AM IST
सार

मंगलवार की रात महिला का प्रेमी चुपचाप उसके घर आया हुआ था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई। इसके बाद गांव वालों ने महिला के घर पर धावा बोलकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और बांध दिया।

विज्ञापन
Jharkhand Dumka News:  Mother of three children caught with her lover,  panchayat imposed fine of 40 thousand
love affair

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यहां तीन बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था। घटना की रात प्रेमी महिला के घर आया हुआ था, इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद दोनों को बांधकर उन पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


यह पूरा मामला दुमका स्थित रामगढ़ के कुशबोना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात महिला का प्रेमी चुपचाप उसके घर आया हुआ था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई। इसके बाद गांव वालों ने महिला के घर पर धावा बोलकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और बांध दिया। ग्रामीणों ने दोनों को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया गया। पहले युवक पर सजा के तौर पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, बाद में दोनों से 20-20 हजार रुपये वसूले गए और बुधवार दोपहर बाद दोनों को छोड़ा गया। 
विज्ञापन


पति मुंबई में करता है मजदूरी
जानकारी के मुताबिक, महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और कभी-कभी ही घर आता है। इस बीच महिला के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। वह अक्सर महिला के घर आने लगा, जिसको लेकर गांव वालों ने पहले भी युवक को चेतावनी दी थी, लेकिन मंगलवार को पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, घटना की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed