{"_id":"65e7c36b93280598a5054603","slug":"jharkhand-dumka-five-more-suspects-arrested-gang-rape-spanish-woman-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच और संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक कुल आठ को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच और संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक कुल आठ को पकड़ा
Wed, 06 Mar 2024 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:44 AM IST
सार
स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर दो मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड पुलिस ने मंगलवार को स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले में फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर दो मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली स्पेनिश महिला ने शुक्रवार रात हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। महिला और उनके 64 वर्षीय पिता दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन